फिर पूजा बन कर लड़कों से बात करेंगे आयुष्मान, पठान का भी आया फोन, इस दिन आयेगी ड्रीम गर्ल 2

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 14 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ड्रीम गर्ल 2 फिल्म का टीजर हुआ रिलीज 

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl)  बड़े परदे पर सुपरहिट रही थी. वहीं अब इस ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) आने वाली है और अभी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है  जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read- शाहरुख खान की मैनेजर पूजा दादलानी की सैलरी और नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश.

जानिए कैसा है टीजर

ड्रीम गर्ल 2 का टीजर बेहद दिलचस्प है और इस टीजर में टीजर में पूजा बने आयुष्मान शाहरुख खान से बात करते नजर आ रहा है.  दोनों के बीच काफी रोमांटिक बातें हुई. आयुष्मान खुराना ने जो ड्रीम गर्ल टीजर शर किया है उसमें  किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है पर टीजर में एक लड़की वे बैकलेस ब्लाउज, मल्टी कलर लहंगा, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए जा रहे हैं. टीजर में सजधज कर तैयार बैठी पूजा फोन उठाती और कहती है- मैं पूजा बोल रही हूं आप कौन. दूसरी तरफ से आवाज आती है मैं पठान बोल रहूं हूं तो पूजा पूछती है कैसे हो मेरे पठान. पठान कहता है- पहले से भी ज्यादा अमीर, हैप्पी हैप्पी वेलेंटाइन डे पूजा. फिर पठान कहता है- मेरी जवान रही है तो पूजा कहती है -और मेरी जवानी. फिर पठान पूछता है- तुम कब आ रही हो, तो पूजा जवाब देती है- 7 को साथ में. पठान कहता- तुम 7 को आ रही है, सच्ची. फिल्म के टीजर पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

फिर पूजा बन कर लड़कों से बात करेंगे आयुष्मान, पठान का भी आया फोन, इस दिन आयेगी ड्रीम गर्ल 2 — NEDRICK NEWS

आयुष्मान ने शेयर किया टीजर

आयुष्मान ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ब्रेकिंग न्यूज @pooja_dreamgirl वापस आ रही है। 7 को साथ में देखेंगे। #DreamGirl2 7 जुलाई को रिलीज हो रही है नजदीकी सिनेमाघरों में। वहीं इस टीजर को अभी तक कई 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं साथ ही आयुष्मान के फैन्स उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं

ड्रीम गर्ल का पहले पार्ट रहा था सुपरहिट

फिल्म ड्रीम गर्ल का पहला पार्ट र्ट सुपरहिट रहा था। इस फिल्म में आयुष्मान  ने  कॉल सेंटर में काम करने वाली पूजा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। वहीं  ड्रीम गर्ल- 2  7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को राज शांडिल्य (Raaj Shandilya) ने निर्देशित किया है और इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) है। जहाँ इस फिल्म में आयुष्मान पूजा का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं इस फिल्म में इस बार अनन्या पांडे ( Ananya Panday) भी लीड रोल में हैं। इसी के साथ इस फिल्म में अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, मनोज जोशी और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में है।

Also Read-रिलीज़ हुआ सलमान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला रोमांटिक सॉन्ग, लेकिन फैन्स ने ले लिए उनके डांस स्टेप्स के मजे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds