IPL से ठीक पहले RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, भारत के बने दामाद, देखें वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 19 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

IPL 15 की शुरुआत होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के एक बड़े स्टार प्लेयर ने अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरुआत कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और RCB के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड विमी रमन के साथ शादी रचा ली। 18 मार्च को होली के मौके पर भारतीय मूल की विनी रमन को अपना हमसफर बना लिया। विनी रमन के साथ शादी करने के बाद अब ग्लेन मैक्सवेल भारत के दामाद बन गए हैं।  

दोनों ने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। फोटो में विनी रमन एक ओर खूबसूरत व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आ रही है, तो वहीं मैक्सवेल भी ब्लैक कोट-पैंट में काफी ज्यादा हैंडसंम लग रहे हैं। दोनों फोटो में एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल। 18.03.22।”

IPL से ठीक पहले RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, भारत के बने दामाद, देखें वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें... — NEDRICK NEWS

इसके साथ ही मैक्सवेल और विनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की। जिसमें दोनों अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक लिखा- “प्यार पूर्णता की तलाश है और मैं आपके साथ पूर्ण महसूस करता हूं। 18.03.22।”

IPL से ठीक पहले RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, भारत के बने दामाद, देखें वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें... — NEDRICK NEWS

ग्लेन मैक्सवेल की शादी की अनाउंसमेंट होने के बाद तमाम फैंस तो उन्हें बधाईयां देते हुए नजर आ ही रहे हैं। इसके साथ ही RCB फ्रेंचाइजी की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी गई। RCB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मैक्सवेल को बधाई देते हुए लिखा- “आरसीबी फैमिली ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत होने पर बेहद ही खुश है। आप दोनों के लिए सुख और शांति की कामना, मैक्सी!”

IPL से ठीक पहले RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, भारत के बने दामाद, देखें वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें... — NEDRICK NEWS

विनी रमन के बारे में बात करें तो वो एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलिया नागरिक हैं। विनी एक तमिल परिवार से संबंध रखती हैं। वो मेलबर्न में एख फार्मासिस्ट हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि तब से ही दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इनके अफेयर की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं। 

लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद इस खूबसूरत कपल ने मार्च 2020 में सगाई की थी। उस दौरान दोनों ही काफी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे। एक ओर मैक्सवेल ने डॉर्क ब्लू कुर्ता और ब्लैक पायजमा पहना था, तो वहीं विनी डार्क ग्रीन कलर के लंहगे बेहद ही सुंदर लग रही थीं। 

IPL से ठीक पहले RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, भारत के बने दामाद, देखें वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें... — NEDRICK NEWS

ग्लेन मैक्सवेल का विनी रमन को प्रपोज करने का किस्सा भी काफी मजेदार है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मैक्सवेल ने उस किस्से को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो विनी को प्रपोज करने वाले थे तो उस वक्त काफी नर्वस थे। ग्लेन ने बताया था कि वो वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भी इतने नर्वस नहीं हुए थे, जितना तब हुए थे। मैक्सवेल एक पार्क में विनी को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया था। 

उन्होंने कहा था कि हम टहलने गए और सब कुछ बहुत गलत हुआ। पहले भी कई प्लान फेल हुए थे। ये प्लान भी फेल हो गया था, जिसके चलते मैं बौखला गया था। जब हम टहल रहे थे तब आसपास बच्चे थे और अपने कुत्तों को लोग टहला रहे थे। जैसे ही मैंने मुड़कर देखा तो विनी गलत दिशा में चलने लगी। मैंने उनसे कहा कि वहां एक कैफे हो सकता है, वहीं चलते हैं। इसके बाद मैं तुरंत अपने घुटनों पर बैठा और उन्हें प्रपोज कर दिया। वो तब काफी हैरान हो गई थीं और रोने लगी। उनका वॉइस मेल ऑन था और उस वक्त जो भी बातचीत हुई, वो सब रिकॉर्ड हो गई थी। ये आज भी हमारे पास एक याद के तौर पर है।

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के तो एक बड़े प्लेयर है हीं। साथ ही साथ वो पिछले 2 सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से भी जुड़े हुए हैं। IPL 15 में RCB ने मैक्सवेल को रिटेन किया था। IPL 15 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी शादी के चलते मैक्सवेल शायद IPL के कुछ शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा ना बन पाएं। RCB को IPL 15 में अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ शादी के चलते ही पाकिस्तानी दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लगभग 24 सालों के पाकिस्तान के दौरे पर गई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds