हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस बनीं अनुपमां की रुपाली गांगुली! जानिए एक एपिसोड के लिए कितना कर रही चार्ज?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल अनुपमां शुरू से ही लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुआ है। साथ ही साथ टीआरपी चार्ट पर भी ये सीरियल राज करता है। 2020 में अनुपमां शो लॉन्च किया गया था, तब से ही इस सीरियल ने हर किसी को पीछे छोड़ दिया है। अनपुमा में दर्शकों को एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिससे वो काफी हद तक खुद को रिलेक्ट कर पाते हैं। यही वजह है कि ये शो लोगों के दिल को छू रहा है।

साथ ही साथ सीरियल के हर कैरेक्टर की एक्टिंग में जबरदस्त हैं। सीरियल की लीड एक्ट्रेस अनुपमां यानी रुपाली गांगुली की परफॉर्मेंस की भी हर कोई काफी तारीफ करता हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की ही बदौलत रुपाली अब टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं। साथ ही साथ रुपाली इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि रुपाली ने अपनी फीस डबल कर दी हैं। 

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली अब अनुपमां के एक एपिसोड के लिए डबल फीस चार्ज कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली शुरुआत में एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये फीस लिया करती थीं। उनको मिलने वाली फीस ज्यादा तो जरूर थीं, लेकिन वो एक सीनियर एक्ट्रेस भी हैं, जिससे चलते उन्हें ये फीस दी जाती थी। अब रुपाली अनुपमां के एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये लेती हैं। जिसके साथ ही वो अब इंडियन टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने कई नई हीरोइनों को भी पीछे छोड़ दिया। 

यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो रुपाली गांगुली सिर्फ एक्ट्रेस को ही नहीं बल्कि राम कपूर और रोनित बोस रॉय जैसे टीवी के टॉप मेल एक्टर्स की तुलना में भी ज्यादा फीस ले रही हैं। वहीं ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना फीस के मामले में उनके आसपास भी नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों एक्टर्स को हर एपिसोड के करीब डेढ़ लाख चार्ज कर रहे हैं। यानी रुपाली की फीस इन सबसे कहीं ज्यादा हैं। 

ये कहा जा सकता है कि अनुपमां सीरियल ने रुपाली गांगुली की किस्मत पूरी तरह से बदल गई। एक तो इससे रुपाली को एक्टिंग करियर को दोबारा शुरू करने का मौका मिला। साथ ही साथ अनुपमां के हर एपिसोड के लिए वो मोटी रकम भी चार्ज कर रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds