'रणबीर के साथ हो चुकी हैं मेरी शादी…', Alia Bhatt ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 11 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। लेकिन फैंस को इनसे एक शिकायत भी है। वो ये कि रणबीर और आलिया शादी के बंधन में अब तक नहीं बंधे। 

रणबीर-आलिया कर चुके हैं शादी?

रणबीर-आलिया लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का एक दूसके के लिए प्यार जगजाहिर है। बावजूद इसके रणबीर आलिया ने अब तक शादी नहीं की। फैंस लंबे वक्त से उस इंतेजार में बैठे है, जब उनका ये फेवरेट कपल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेगा। लेकिन तब क्या जब आपको पता चले कि रणबीर-आलिया एक दूसरे से शादी कर चुके हैं? ऐसा हम नहीं बल्कि खुद आलिया भट्ट कह रही हैं। क्यों है ना ये शॉकिंग?

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने ये बड़ा स्टेटमेंट दिया। आलिया ने कहा कि वो रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं। अब उन्होंने ऐसा क्यों है, ये भी जान लेते हैं…

आलिया ने इंटरव्यू में कही ये बात

दरअसल, आलिया से एक इंटरव्यू में जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया था, तब एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हूं।  एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया कि कोरोना पैंडेमिक ने हमारी शादी के प्लान पर पानी फेर दिया। वैसे हर चीज किसी अच्छी वजह से ही होती हैं। 

इससे पहले बीते दिनों रणबीर कपूर भी ऐसी ही स्टेटमेंट दे चुके हैं। अपनी शादी पर बोलते हुए रणबीर ने कहा था उनकी आलिया से अब तक शादी हो गई होती, लेकिन पैनडेमिक की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

दोनों की इन स्टेटमेंट से पता चलता है कि रणबीर और आलिया एक दूसरे से शादी करने के लिए कितने एक्साइटेड हैं। वैसे आलिया ने भले ही दिमाग और मन में रणबीर को अपना पति मान लिया हो। लेकिन फैंस तो इनकी रियल वेडिंग का इंतेजार कर रहे हैं।

अप्रैल में शादी करेंगे रणबीर-आलिया?

वैसे खबरें आ रही हैं कि रणबीर अप्रैल 2022 में आलिया को दुल्हनिया बनाकर लाएंगे। कहा जा रहा है कि दोनों की फैमिलीज शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं। 

रणबीर-आलिया 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के सेट से दोनों का प्यान परवान चढ़ा। शुरू में तो दोनों ने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा, लेकिन बाद में खुलकर अपने रिलेशन को स्वीकार किया। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं।  रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया को पसंद करती हैं और अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं, रणबीर भी अक्सर आलिया की बहन शाहीन और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते दिखते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds