इस वजह से आलिया भट्ट ने छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की बात, खुद किया खुलासा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जनवरी 2023, 05:30 AM Updated: 03 जनवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शादी से पहले आलिया भट्ट ने इसलिए नहीं बताई थी प्रेग्नेंसी की बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक खुलासा किया है और ये खुलासा उनकी प्रेग्नेंसी (pregnancy) को लेकर है. दरअसल, साल 2022 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी करी और उसके कुछ समय बाद उन्होंने बेटी राहा को जन्म दिया. वहीं इस बीच आलिया खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की बात सबसे छुपाकर (alia hiding the story of pregnancy ) रखी थी.

Also Read- Shah Rukh Khan की “PATHAAN” ने किया बवाल, CONTROVERSY के चक्कर में हुई HIT.

इसलिए छुपाई थी प्रेग्नेंसी की बात

इस वजह से आलिया भट्ट ने छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की बात, खुद किया खुलासा — NEDRICK NEWS

आलिया ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ (Heart of stone) की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट   थीं, उस वक्त वे प्रेग्नेंट थीं. वहीं इस बीच आलिया भट्ट ने खुलासा करते हुए कि पहले 12 सप्ताह में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को भी बताना सही नहीं है. लेकिन थकान और मितली से निपटने के लिए उन्होंने वही किया, जो उनके शरीर ने महसूस किया. आलिया बताती हैं, “जब तक कोई फिजिकल इंटिमेशन ना हो, तब तक मैं अपने आपको हद में रखने में यकीन नहीं रखती. मैं प्रेग्नेंट थी. इसलिए हां लिमिटेशन की गुंजाइश थी, क्योंकि प्रेग्नेंसी अप्रत्याशित होती है. मैंने तय किया कि मैं हर दिन को उसी तरह लूंगी, जिस तरह यह आता है और अपने शरीर की सुनूंगी.”

प्रेग्नेंसी में ऐसे किया काम 

इस वजह से आलिया भट्ट ने छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की बात, खुद किया खुलासा — NEDRICK NEWS

इसी के साथ आलिया ने ये भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान गल गडोत और जिमी डेरोन के साथ ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ को लेकर वे कितनी एक्साइटेड थीं. वे कहती हैं, “हार्ट ऑफ़ स्टोन मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म है, जो मैंने जनवरी 2022 में साइन की थी. मैंने उस शेड्यूल पर काम करने की पूरी कोशिश की, इसलिए मैं पीछे नहीं हटना चाहती थी. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे मेरा पूरा ख्याल रखेंगे और यह काफी अच्छे से हो गया. जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब मैंने अपनी पहली एक्शन फिल्म शूट करने में कामयाबी हासिल की. यह ऐसी कहानी है, जो मैंने सालों तक बताऊंगी. क्योंकि यह आपको यह अहसास भी दिलाती है कि अगर आप दिमाग लगाएं तो आपका शरीर कितना सक्षम हो सकता है.”

अलिया के लिए खास रहा साल 2022 

आपको बता दें, साल 2022 अलिया के लिए काफी अच्छा रहा. 2022 में उनकी चार फ़िल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ और ‘डार्लिंग्स’ (OTT) रिलीज हुईं. उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ (Heart Of Stone) की शूटिंग पूरी की साथ ही उनकी शादी हुई और उन्होंने ये बेटी को भी जन्म दिया. 

Also Read- दीपिका पादुकोण से पहले बॉलीवुड के ये सेलेबस भगवा रंग पहनकर दे चुके हैं बोल्ड सीन.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds