नोरा के साथ अक्षय का डांस देख चकराया फैंस का दिमाग, पत्नी ट्विंकल खन्ना से कर दी शिकायत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 11 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नोरा के साथ अक्षय ने किया जबरदस्त डांस 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक धमाकेदार डांस आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे अक्षय और नोरा फतेही ने कॉलेबोरेट करके इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट किया था. इस विडियो में दोनों ही एक्टर्स के बोल्ड अंदाज़ देखने को मिला और मौज मस्ती करते हुए फैंस ने उनकी पत्नी से उम्र का लिहाज़ करने के लिए शिकायत कर दी है.

Also Read- एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ, नयी दुल्हन के कलीरे में नजर आई पूरी लव स्टोरी.

वीडियो देख फैंस रह गए दंग

अक्षय कुमार और नोरा फतेही अपनी आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ के गाने ‘कुड़िये नि तेरी’ के चलते काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं . दरअसल दोनों ने फिल्म की रिहर्सल से पहले इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया हुआ है जिसमे वो इस फिल्म के नए गाने ‘kudiye ni teri’ पर एक धमाकेदार डांस किया है. विडियो देखकर अक्षय और नोरा के चाहने वालों की आँखे मानों बाहर आ गई हों.

फैंस ने करी ट्विंकल से शिकायत

जहाँ एक तरफ विडियो की वाह-वाही हो रही रही है और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है. वहीं कुछ फैंस ने अक्षय की टांग खींचते हुए कमेंट में पत्नी ट्विंकल को टैग कर उनकी शिकायत कर दी. नोरा और अक्षय के इस प्रमोशनल डांस विडियो में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को हैरान कर दिया है कईयों ने अक्षय की पत्नी और राइटर ट्विंकल से मजाक मजाक में टैग कर शिकायत कर रहे हैं.

धमाकेदार है वीडियो

अपने लेटेस्ट वीडियो में अक्षय और नोरा फतेही एक पुराने ब्रिज और पार्क में डांस करते नजर आ रहे हैं. बात करें नोरा के लुक की तो उन्होंने नियॉन ग्रीन ड्रेस में अपना ग्लैम अवतार दिखलाया. हर बार की तरह वह काफी ग्लैमरस लुक मे कहर ढा रही हैं. वहीं अक्षय ने बकेट हैट के साथ ब्लैक बैगी लुक में स्वैग शो किया. दोनों ने ‘कुड़िये नी तेरी’ गाने पर ठुमके भी लगाए. कुल मिलाकर अगर इस विडियो की बात करें तो विडियो काफी इम्प्रेसिव लग रहा है .

यूजर ने इस अंदाज़ में लगाई शिकायत

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “देखिए कैसे नोरा फतेही किसी भी वाइब में झुलसा देने वाली आग लगा सकती हैं. ये है Kudiyee Ni Teri वाइब.” इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, “ट्विंकल जी देख रही हैं आप”. वहीं एक यूजर ने लिखा- “नोरा फतेही और अक्षय कुमार की सबसे अच्छी जोड़ी,” वहीं एक ने कहा कि ये है एक नए फ्रेश कपल हैं.

इस दिन रिलीज़ होगी ‘सेल्फी’

कुड़िये नी तेरी गाने को तनिष्क बागची ने सेल्फी के लिए रीक्रिएट किया है.इसके ओरिजिनल सांग को द प्रोफेक और जहराह खान ने गाया था. तनिष्क ने गाने में कुछ नए बोल भी जोड़े हैं. बता दें सेल्फी फिल्म में अक्षय कुमार के खिलाफ इमरान हाशमी नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 24 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है.

Also Read- राखी सावंत ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, 14 दिन के लिए जेल में गये आदिल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds