अब Akhilesh ने अमूल प्लांट को बताया अपनी सरकार का प्रोजेक्ट, पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी ले चुके हैं क्रेडिट!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 24 दिसम्बर 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 24 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीते कुछ दिनों से यूपी में विकास परियोजनाओं का क्रेडिट लेने की होड़ मची है। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की तमाम विकास परियोजनाओं को अपने कार्यकाल का प्रोजेक्ट बताते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ अखिलेश ने एक बार फिर से किया है। सपा प्रमुख ने इस बार वाराणसी के अमूल दूध प्लांट को समाजवादी पार्टी का प्रोजेक्ट बताया।

दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अमूल दूध के प्लांट का शिलान्यास किया। जिसके बाद अखिलेश का एक बयान सामने आया और उन्होंने इस सरकार की परियोजना बता दिया। इसको लेकर अखिलेश ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी को कैंचीजीवी बताया

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश में सपा की सरकार के समय लखनऊ के साथ कानपुर और बनारस में अमूल के प्लांट लगाने का फैसला हुआ था। उस समय जो फैसला हुआ था उसे अमल में लाने में भाजपा सरकार ने पूरा कार्यकाल बिता दिया। कैंचीजीवी भाजपा इस सच को छिपाएगी लेकिन कोई अमूल कंपनी से पूछे तो वो ‘दूध जैसा य सफेद सच’ बताएगी। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब अखिलेश ने किसी विकास कार्यों क्रेडिट लेने की कोशिश की हो और उसे अपनी सरकार का प्रोजेक्ट बताया हो। अक्सर ही वो बीजेपी सरकार पर हमले करते हुए विकास कार्यों को अपनी पार्टी का प्रोजेक्ट बताते नजर आते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण करने से पहले अखिलेश ने उसे समाजवादी पार्टी का बताया था। उन्होंने तब कहा था कि सपा सरकार के समय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हुआ था। अखिलेश ने आगे ये भी कहा था कि इस प्रोजेक्ट की शुरूआत अगर किसी ने की तो वो समाजवादी पार्टी की सरकार ही थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds