पिता के निधन पर भावुक हुए अखिलेश, 'मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे'

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अखिलेश ने ट्वीट करके दी पिता के निधन की जानकारी

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है और उन्होंने 82 वर्ष की आयु में आखिरी साँस ली. नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ थी जिसकी वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रहने के बाद 8 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. वहीं उनके निधन की खबर उनके बेटे ने ट्वीट करके दी. 

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके करी नेताजी के निधन की पुष्टि

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने ट्वीट करके नेताजी के निधन की पुष्टि की गई। ट्वीट में लिखा है- ‘मेरे आदरणीय पिताजी नहीं रहे-अखिलेश यादव।

वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही मेदांता अस्‍पताल पर उनके समर्थकों, परिवार के नजदीकी लोगों और राजनीतिक नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्‍या में आ रहे लोगों को देखते हुए अस्‍पताल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजनीति के अखाड़े के पहलवान थे मुलायम सिंह

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था और पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर के थे. वहीं मुलायम सिंह ने पहलवानी से अपना करियर शुरू किया. इसी के साथ वो अध्‍यापक रहे और उसके बाद उन्होंने राजनीती  में एंट्री की. वहीँ लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव ने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की और राजनीती में रहते हुए वो 3 बार मुख्यमंत्री और 1 बार रक्षा मंत्री रहे. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds