“तू तो हर महीने बॉयफ्रेंड बदलती है”, जब एक मॉडल के लिए आपस में भड़ गई थीं मनीषा और ऐश्वर्या

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की दो धाकड़ एक्ट्रेसेस जिन्होंने इंडस्ट्री में झंडे गाड़ दिए थे…जिन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी..जिनकी खूबसूरती के आगे सब फेल थे…एक समय था जब हर डायरेक्टर इनके साथ ही काम करना चाहता था..दोनों  के बीच रिश्ते भी बेहतर थे लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि एक मॉडल के चक्कर में ये दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की जानी दुश्मन बन गई थीं…ये दोनों एक्ट्रेस थीं..मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय. इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय में जमकर लड़ाई क्यों हुई थी.

और पढ़ें: पहली फिल्म में मात्र 51 रुपये में किया काम, बॉलीवुड का यह स्टार आज है करोड़ों का मालिक

यहां समझिए पूरा मामला

दरअसल, एक बार ऐश्वर्या राय अभिनेत्री मनीषा कोइराला पर भड़क गई थी. इन दोनो के बीच कैट फाइट हुई थी.  ऐश्वर्या ने मनीषा को खरी खोटी सुनाते हुए यहां तक कह डाला था कि तू तो हर महीने ब्वॉयफ्रेंड बदलती है. ध्यान देने वाली बात है कि उस समय ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था लेकिन उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में काफी शोहरत हासिल कर ली थी. इसी बीच ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुन ली गई. जिससे विश्व जगत में उनकी खूबसूरती की चर्चा होने लगी.

ऐश्वर्या का नाम उस समय राजीव मूलचंदानी नाम के मॉडल के साथ जोड़ा जाने लगा और उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी. राजीव मूलचंदानी धीरे धीरे बड़े मॉडल के तौर पर देखे जाने लगे थे. ऐश्वर्या और राजीव के रिश्ते को लेकर सुगबुगाहट चल ही रही थी, उसी बीच मनीषा  कोइराला और राजीव के साथ डेट करने की चर्चा जोरों से होने लगी थी..

दोनों ने दी थी प्रतिक्रियाएं

एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में मनीषा ने कहा था कि राजीव ने मेरे लिए ऐश्वर्या राय को डंप कर दिया. यह बात ऐश्वर्या राय को बेहद बुरी लगी थी जिसके बाद इन दोनों के मध्य दूरियां बनती चली गई. मनीषा द्वारा ऐश्वर्या का नाम लेने की बात बॉलीवुड इंडस्ट्री में जंगल की आग की तरह फैल गई.

मनीषा के इस तंज से ऐश्वर्या काफी नाराज थी लेकिन उस समय उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं कहा. लेकिन वर्ष 1999 में बॉलीवुड में पांव जमा चुकी ऐश्वर्या ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोडते हुए कहा कि एक इंटरव्यू में मनीषा ने कहा था कि राजीव ने मनीषा के लिए मुझे छोड़ दिया है. इस बात पर मैने तुरंत राजीव को कॉल किया और इस बारे में पूछा और फटकार लगाई थी.

ऐश्वर्या राय ने भड़ास निकालते हुए कहा कि मनीषा तो हर महीने एक नए लड़के के साथ होती है. मनीषा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि श्री देवी और रेखा जैसे कलाकारों की भी बुराई हुई है तो ऐश्वर्या क्या चीज है..साथ ही ऐश्वर्या राय ने उनके और राजीव के रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा कि राजीव मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, उससे आगे कुछ नही. मैने राजीव को कहा कि मुझे अपनी लव स्टोरी का हिस्सा मत बनाओ…

और पढ़ें: शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने लिया 20-22 बार रीटेक, गुस्साए डायरेक्टर ने काट दिया हाथ

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds