‘On Camera’ आते ही रजनी अब्बी के बदले ‘तेवर’, करने लगी भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 मई 2023, 05:30 AM Updated: 12 मई 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूनिवर्सिटी के पुरुष छात्रावास में जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे अनधिकृत बताया. डीयू ने शनिवार (6 मई) को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक छात्रावास में अचानक और अनधिकृत दौरे से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई और विश्वविद्यालय के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

'On Camera' आते ही रजनी अब्बी के बदले 'तेवर', करने लगी भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा — NEDRICK NEWS
source-google

डीयू की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद ने यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी और उनके इस दौरे से छात्रों को परेशानी हुई और उन्हें खाना भी नहीं मिल पाया. राहुल गांधी ने शुक्रवार को स्नातकोत्तर छात्रावास का दौरा किया था. कांग्रेस नेता ने छात्रों से बातचीत की और उनके साथ भोजन किया था.

“रजनी अब्बी ने जताई थी आपत्ति’

रजनी अब्बी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमारी आपत्ति है कि राहुल गांधी दिल्ली यूनिवर्सिटी में अनाधिकृत रूप से आए थे. ये कोई आम लोगों के लिए पब्लिक प्लेस नहीं है जहाँ जब मर्ज़ी मैन करे चले आए. आप लंच के वक्त पहुंच गए, जिस दौरान खाना बनता है. राहुल गांधी, कई बाहरी लोगों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के आए थे. उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है इससे छात्रावास के छात्रों को परेशानी होती है. छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि उन्हें खाना नहीं मिला.

'On Camera' आते ही रजनी अब्बी के बदले 'तेवर', करने लगी भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा — NEDRICK NEWS
source-google

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने डीयू कैंपस यात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाई क्योंकि उन्होंने किसी से अनुमति भी नहीं ली है. उन्हें कम से कम प्रॉक्टर के कार्यालय को सूचित करना चाहिए. आपके पास Z+ सुरक्षा है. अगर गलती से कुछ हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा.

कैमरे पर आते ही बदले रंग

दरअसल रजनी अब्बी बीजेपी की तरफ से डेल्ही की पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं. इसलिए ऑफ कैमरा उन्होंने ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और जो कह सकती थी वो सब कहा लेकिन जब वो ऑन कैमरा आई तो राहुल से बड़े मीठे बोल बोलने लगी उनसे लंच करते वक़्त भारत जोड़ो यात्रा और अन्य सारी चीज़ों हंसकर चर्चा करने लगी. जिसका वीडियो इस वक़्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे ज्यादातर कांग्रेस उनको आड़े हाथों ले रहे हैं.

कांग्रेस नेता नेत्ता डिसूजा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि, “अगर “हिपोक्रेसी” का कोई चेहरा होता तो शायद ऐसा ही होता। गुरु मोदी जी की शिष्या रजनी अब्बी तो उनसे भी 4 कदम आगे निकल गयी। शिक्षा के मंदिर में बैठकर राहुल गांधी जी का ‘ग्रैंड वेलकम’ और #BharatJodoYatra पर चर्चा। वहीं कैमरे पर आते ही अपने आका की तरह सुर ही बदल लिए, नियम कानून पढ़ाने लगीं “

ऐसे में इनके दोहरे चरित्र को लेकर अब कांग्रेस काफी हावी हो गयी कि जहाँ एक तरफ वो भजपा की मेयर रहते हुए और अब प्रोक्टर उनसे सवाल पूँछ रही थी उनपर आरोप लगा रही थी उनके रंग कैसे बदल गए.

छात्रों से मिलकर की थी योजनाओं पर बात

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके करियर की योजनाओं के बारे में बात की थी. उन्होंने छात्रावास में छात्रों के साथ दोपहर का भोजन भी किया था. पिछले महीने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने मुखर्जी नगर इलाके में संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी बातचीत की थी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds