जानिए क्यों एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर चुके थे जेठालाल, इस तरह बदली किस्मत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 30 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Unknown facts about Jethalal – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ये शो आज के समय में घर-घर में फेमस है. इस शो के कई किरदार हैं लेकिन इस मुख्य किरदार की बात करें तो वो जेठालाल का है. जेठालाल गडा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक हैं और दरिया-दिल इंसान हैं साथ ही शो में हर किसी की मदद करते हैं लेकिन इन सबके बीच जेठालाल के साथ अजीबो-गरीब घटना होती रहती है और इन मुसीबतों से कैसे निकला जाता है इस शो में जेठालाल के जरिए देखने को मिलता है.  शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभा है और जेठालाल का किरदार करके ही एक्टर दिलीप जोशी खूब फेमुस हुए पर एक समय था जब दिलीप जोशी सालों तक बेरोजगार रहे थे और उन्होंने एक्टिंग तक छोड़ने का मन बना लिया था. वहीं इस पोस्ट में हम आपको एक्टर दिलीप जोशी की ज़िन्दगी से जुड़े इसी  किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- ‘पाकिस्तान के लिए वफादार हैं सलमान, जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने लिए था भाईजान से पंगा. 

सालों तक बेरोजगार रहे दिलीप जोशी 

actor dilip joshi
Source-Google

एक समय पर छोटे-मोटे रोल करने वाले दिलीप जोशी आज के समय पट छोटे परदे की जान है. दिलीप जोशी आज बड़े मुकाम पर है और ये मुकाम उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के जरिए मिला है लेकिन एक समय था जब एक्टर दिलीप जोशी के पास खाना खाने के लिए भी पैसे नहीं थे और रोजाना इंडस्ट्री में काम के लिए दौड़-भाग किया करते थे लेकिन करीब 1 साल तक उन्हें काम नही मिला और वो बेरोजगार हो गये. इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया  लेकिन इसी बीच एक शो ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी.

इस शो ने बदले दिलीप जोशी की किस्मत 

Unknown facts about Jethalal
Source-Google

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने पर दिलीप जोशी ने हार मानते हुए सोच लिया था कि एक्टिंग की दुनिया में उनका कुछ नहीं हो सकता और उन्हें घर लौट जाना चाहिए, लेकिन फिर तभी उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए कास्ट किया गया और उनकी किस्मत पलट गई. ये शो काफी पॉपुलर हुआ और इस शो के जरिए  दिलीप जोशी को जेठालाल’ के नाम से एक नयी पहचान मिली. दिलीप जोशी को जेठालाल के किरदार में पॉपुलर हो गए और आज के समय में जब भी ये शो आता हैं उनकी इस शो में मौजूदगी इस शो में चार चाँद लगा देती है.

सीरियल की जान बन गए दिलीप जोशी

actor dilip joshi
Source-Google

Unknown facts about Jethalal – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ के किरदार में उन्होंने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वह सीरियल की जान बन गए. वहीँ इस किरदार में फेमस होने के पहले सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘मैंने प्यार किया’ में दिलीप जोशी द्वारा निभाए गये किरदारों को भी एक नयी पहचान मिली और लोग ये पता चला कि एक समय पर दिलीप जोशी इस तरह भी छोटे-मोटे रोल करते थे.

Also Read- साउथ के ये पॉपुलर स्टार फिल्मों में नहीं सीरियल में करना चाहता है काम, जानिए क्या है वजह.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds