'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर आया Aamir Khan का ये बड़ा रिएक्शन, शाहरुख-सलमान की चुप्पी पर अभी भी उठ रहे सवाल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 21 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस वक्त पूरे देश में चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। ये ऐसी मूवी है जो ना तो बड़े बजट में बनी और ना ही इसका कुछ खास प्रमोशन हुआ। बावजूद इसके हर तरह छा रही है। 

फिल्म को लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। एक वो पक्ष जो फिल्म को बहुत पसंद करता नजर आ रहा है। लोग मूवी से इमोशनली कनेक्ट कर रहे हैं और कश्मीरी पंडितों के दर्द को महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं दूसरा पक्ष मूवी में दिखाई गई चीजों को लेकर कई तरह के सवाल भी उठा रहा है।

बात बॉलीवुड की करें तो एक ओर तो कई ऐसे सेलिब्रिटीज है, जो खुलकर इस फिल्म के सपोर्ट में आए हैं। वहीं दूसरी ओर कई बड़े सितारों ने इस पर चुप्पी भी साध रखी है। जिस पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार खान के भी नाम शामिल हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर ने फिल्म को लेकर कुछ रिएक्शन नहीं दिया, जिसके चलते लोग इनकी चुप्पी पर लगातार सवाल कर रहे थे। 

आमिर बोले- कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ, वो…

हालांकि अब इस बीच आमिर खान का द कश्मीर फाइल्स पर बड़ा रिएक्शन सामने आया है। आमिर हाल ही में S.S. राजामौली की फिल्म RRR के प्रमोशन इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनके फिल्म को लेकर सवाल किया गया। जिस पर आमिर ने जवाब देते हुए कहा कि ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। 

आमिर ने कहा कि उन्होंने अब तक द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है, लेकिन वो जल्द ही फिल्म देखने वाले हैं। आमिर ने कहा कि ये इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है, जो दिल दुखाता है। कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ, वो दुख की बात है और ऐसी फिल्म जो बनी है उस टॉपिक पर, वो यकीनन हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। 

फिल्म की तारीफ करते हुए आमिर खान ने आगे कहा कि फिल्म की सबसे खूबसूरत बात ये है कि इसने उन सभी लोगों की भावनाओं को छुआ, जो इंसानियत में यकीन रखते हैं। वो बोले कि मैं जरूर ये फिल्म देखूंगा और फिल्म सक्सेस देखकर मैं काफी खुश हूं। 

शाहरुख-सलमान ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

आमिर के अलावा दूसरे खान्स की बात करें तो शाहरुख और सलमान खान का फिल्म को लेकर अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। यही वजह है कि लोग इनकी चुप्पी पर और फिल्म को प्रमोट नहीं करने को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे है। यही नहीं इस वजह से बीते दिन ही ट्विटर पर #BoycottPathan तक काफी ट्रेंड में रहा। इस दौरान लोग ‘पठान’ समेत पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। 

वहीं सलमान खान पर तो लोग इस फिल्म को लेकर और ज्यादा भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, बीते दिनों द कश्मीर फाइल्स के कपिल शर्मा शो में प्रमोशन को लेकर कंट्रोवर्सी हुई थी। सलमान कपिल के शो प्रोड्यूसर हैं। तो लोग इसलिए सलमान को इस विवाद में घसीटते हुए उन पर भी कई तरह के आरोप लगाते हुए नजर आए। 

ये तो बात थीं बॉलीवुड के तीनों खान की। इसके अलावा वो दूसरे बड़े सेलेब्स जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर रिएक्शन नहीं दिया, उन पर भी भड़ास निकालते हुए नजर आए थे। दीपिका से लेकर सैफ अली खान, रणवीर सिंह समेत तमाम बड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर बने हुए है। 

इन सितारों ने फिल्म का किया सपोर्ट

वैसे एक ओर जहां द कश्मीर फाइल्स को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने चुप्पी साधी हुई है, तो इस बीच कई सितारे ऐसे भी रहे जो खुलकर फिल्म के सपोर्ट में उतरते नजर आए। अक्षय कुमार ने मूवी का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया। वहीं कंगना इसके समर्थन में खड़ी नजर आई। इसके अलावा आर माधवन, परेश रावल और परिणीति चोपड़ा भी द कश्मीर फाइल्स जैसे सेलेब्स भी फिल्म के सपोर्ट में आ चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds