कोविड-19: भारत की स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता, कहा- महामारी का दूसरा साल ज्यादा खतरनाक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 May 2021, 12:00 AM | Updated: 15 May 2021, 12:00 AM

भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। कई देशों में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर है। अमेरिका और इटली जैसे प्रभावित देशों में हालात काफी कंट्रोल में है। अमेरिका ने तो वैक्सीन के दोनों डोज पूरा कर लेने वाले लोगों को मास्क न लगाने की भी खुली छूट दे दी है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दुनिया के तमाम देशों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। भारत में कोरोना की स्थिति चिंतित करने वाली है। दुनिया के तमाम देशों की अपेक्षा देश में हर रोज सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। 

संक्रमण के कारण करीब 4000 से ज्यादा लोगों की हर रोज मौतें हो रही है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल से अधिक घातक होगा।

कोविड-19: भारत की स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता, कहा- महामारी का दूसरा साल ज्यादा खतरनाक

WHO ने जताई चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस ने बीते दिन शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति चिंतित करने वाली है, जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। 

टेड्रोस अदनोम ने कहा कि WHO कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन सांद्रक, अस्थायी व चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान WHO चीफ ने कहा, ‘भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं। हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।‘

देश में पिछले 24 घंटे में 3.26 लाख से ज्यादा मामले

बता दें, भारत में हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। कई राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना के साथ-साथ कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 123 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण के कारण 3,879 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 36 लाख 73 हजार 802 पहुंच गई है। अभी तक 2 करोड़ 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 2 लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds