जब 25 करोड़ की फिल्म ने दी थी सुपरस्टार प्रभास की 300 करोड़ वाली फिल्म को टक्कर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 12 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड जहाँ पर परदे पर एक्टिंग तो असली लड़ाई बॉक्स ऑफिस पर होती है क्योंकि बॉक्स ऑफिस ही तय करता है कि कौन-सी फिल्म हिट है और कौन-सी फ्लॉप. जहाँ बॉक्स ऑफिस पर हर शुक्रवार को किसी न किसी फिल्म की टक्कर किसी दूसरी फिल्म के साथ देखने को मिलती है तो वहीं एक बार 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 350 करोड़ी फिल्म पर भारी पड़ गयी.

Also Read- देश को ‘पॉलिटिकली मोटीवेट’ कर रही है शाहरुख की फिल्म जवान, जानिए क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म. 

बड़े परदे पर एक-साथ रिलीज़ हुई थी 2 फिल्में 

ये किस्सा साल 2022 का है जब बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में टकराई एक फिल्म साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ‘राधे श्याम (Radhe Shyam)’ थी तो दूसरी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ थी और 11 मार्च 2022 को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ ‘राधे श्याम’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई थी.

the kashmir files
source- Google

प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ 350 करोड़ में बनकर तैयार हुई तो वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ का बजट 25 करोड़ रुपये था साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन भी बड़े पैमाने पर नहीं हुआ लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ प्रभास की बड़ी बजट वाली फिल्म पर भारी पड़ गई थी.

कम बजट वाली फिल्म ने की करोड़ो की कमाई 

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी स्टारर ने काम किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘राधे श्याम’ की बजट के बराबर था. यानि कि वर्ल्डवाइडइ इस फिल्म ने 340.92 करोड़ की कमाई की और सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

pooja hegde prabhas
Source- Google

फ्लॉप हो गयी प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म

इसी के साथ प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर, सत्यराज और जगपति बाबू स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ को दर्शकों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. 350 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म के हाथ बॉक्स ऑफिस सिर्फ 200 से 250 करोड़ ही कमा पाई क्योंकि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी.

Also Read-5 स्टारकिड्स जो अपने ‘बाप’ की तरह बॉलीवुड में नहीं छोड़ पाए छाप.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds