Sidhu Moosewala Murder Case: लॉरेंस बिश्नोई की अमृतसर कोर्ट ने बढ़ाई पुलिस रिमांड, गैंगस्टर के पिता ने लगाया ये आरोप

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले को लेकर अमृतसर कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस बात की जानकारी अमृतसर ACP पलविंदर सिंह ने दी है।

दरअसल, अमृतसर की अदालत ने आज मंगलवार की सुबह लॉरेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर बिश्नोई की सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बिश्नोई को खरड़ से लाकर मानसा की अदालत में पेश किया गया। 

अमृतसर पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। पेशी खत्म होने के बाद अमृतसर पुलिस बिश्नोई को लेकर अमृतसर के लिए निकल गए। लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और बाहर कड़ा पहरा लगाया गया था।

इस बीच अब लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने अपने बेटे की रिमांड को लेकर अदालत में चुनौती देते हुए कल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि पंजाब में वकील उनके बेटे का बहिष्कार कर रहे है और केस लड़ने के लिए साफ मना कर रहे है। 

बता दें कि चर्चित पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की प्लानिंग कर हत्या की गई। जिसकी जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई से कड़ी पूछताछ की । इस दौरान गैंगस्टर बिश्नोई ने कबूला कि विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए बीते साल अगस्त में मूसेवाला के मर्डर की साजिश रची गई थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds