सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गाने को यूट्यूब ने हटाया, सॉन्ग में कई मुद्दों का जिक्र, इन कलाकारों ने जताई आपत्ति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 27 Jun 2022, 12:00 AM

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग SYL यूट्यूब से हटा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटाया गया। मूसेवाला की मौत के 26 दिन बाद इस गाने को उनके ऑफिसियल यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था। 

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का SYL गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा और सिर्फ 6 मिनट के अंदर ही हिट साबित हुआ। हालांकि सिद्धू के इस गाने में कुछ विवादित मुद्दों का जिक्र होने के कारण विवाद खड़ा हो गया। सिद्धू मूसेवाला के SYL सॉन्ग में सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दें को हवा दे गए। इसके अलावा इस गाने में कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन और लाल किले का जिक्र था। 

इस गाने को लेकर हरियाणा के कलाकारों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। SYL का पानी हरियाणा को नहीं देने वाले बोल का विरोध करते हुए हरियाणा के गायक गजेंद्र फोगाट ने इसी पर नया गाना बनाने का ऐलान किया था। वहीं केडी ने भी इस गाने का विरोध करते हुए कहा कि परिजनों और मूसेवाला की टीम को इस गाने को रिलीज नहीं करना चाहिए था। ऐसे गानों से दोनों प्रदेश का भाईचारा बिगड़ता है। इस SYL गाने को लेकर इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि कंफ्यूजन की वजह से लोग गाने के बोल सही तरह से समझ नहीं पा रहे हैं। विजेन्द्र के मुताबिक गाने से उन्हीं लोगों को जलन हो रही है जिनको किसानों में आतंकवाद दिखता था। 

सिद्धू मूसेवाला के SYL सॉन्ग में सतलुज-यमुना लिंक नहर का जिक्र किया है। जटाणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में 2 अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अफसरों में खौफ पैदा हो गया और कोई इस काम को करने के लिए राजी नहीं हुआ। इस कारण उस समय पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक नहर का काम अधूरा ही रह गया। 

ये घटना 23 जुलाई 1990 की है। चंडीगढ़ के एक दफ्तर में सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने की मीटिंग चल रही थी। इस नहर से पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचाना था। जिस समय मीटिंग चल रही थी, बलविंदर जटाणा अपने साथी बलबीर सिंह फौजी, जगतार सिंह पिंजोला और हरमीत सिंह भाओवाल के साथ वहां पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कहा जाता है कि जटाणा ने वहां पहुंचकर अपने साथियों के साथ SYL के चीफ इंजीनियर और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर एमएस सिकरी और अवतार औलख की गोल मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या का आरोप बलविंदर जटाणा पर लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर एनकाउंटर कर दिया। 

दिवंगत सिंगर मूसेवाला के SYL गाने को सिर्फ 2 घंटों में 22 लाख व्यूज मिले। शुरुआती 6 मिनट में इस गाने को 4.75 लाख व्यूज मिले और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। इसके अलावा 52 हजार लोगों ने कमेंट भी किया था। 

बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने को हटाने के बाद जब सिद्धू मूसेवाला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर क्लिक करते है तो एक नोट दिखता है। इस नोट में लिखा है- Video unavailable, This content is not available on this country domain due to a legal complaint from the government. जिसका मतलब साफ है कि सरकार की कानूनी शिकायत के कारण ये कंटेट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds