Jugjugg Jeeyo: करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन इजाफा, इतने करोड़ का किया कारोबार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 26 Jun 2022, 12:00 AM

वरुध धवन-कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग-जुग जियो रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। जिसके बाद करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में आई। ये फिल्म ओपनिंग डे में कुछ ज्यादा धमाल नहीं कर पाई, लेकिन रिलीज के दूसरे दिन काफी हद तक अच्छा रिसपॉन्स देखने को मिला।

जुग-जुग जियो ने पहले दिन 9.28 करोड़ की कमाई की। लेकिन क्योकि फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना था, ऐसे में ये कलेक्शन निराशाजनक साबित हुआ। हालांकि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वीकेंड पर अच्छे कारोबार की संभावना जताई थी, जो कि उम्मीद पर खरी उतरी। 

Jugjugg Jeeyo: करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन इजाफा, इतने करोड़ का किया कारोबार — Nedrick News

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की ये फिल्म काफी बड़े स्तर पर कलेक्शन करने में नाकामयाब रहे। लेकिन पहले दिन की कमाई के मुकाबले दूसरे दिन इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के अनुसार, जुग जुग जियो ने फर्स्ट डे के मुकाबले दूसरे दिन 40 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला। राज मेहता के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन लिमिटेड द्वारा निर्मित इस फिल्म ने 12-12.25 करोड़ तक का कारोबार किया।

Jugjugg Jeeyo: करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन इजाफा, इतने करोड़ का किया कारोबार — Nedrick News

बता दें कि जुग जुग जियो फिल्म शादियों पर आधारित है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें एक ही परिवार के बिखरे मैरिड रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इस फिल्म को फैंस अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रही है। हालांकि रविवार को फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की भविष्यवाणी की गई है। खैर, आपको ये फिल्म कैसी लगी और आपका क्या रिसपॉन्स है ?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds