पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अप्रैल 2023, 05:30 AM Updated: 04 अप्रैल 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

छोटे परदे पर रामायण पर कई सारे सीरियल बन चुके हैं. जहाँ रामायण सीरियल घर-घर में पॉपुलर हुए तो वहीं इन सीरियल में काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस भी खूब मशहूर हुए, सबसे रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल थे जिनकी लोग राम समझ के पूजा करते हैं तो वहीं उनके अलावा भी कई ऐसे एक्टर हैं जो ‘राम’ के अवतार में नजर आ चुके हैं.

Also Read- ‘इंडियन आइडल- 13’ के विनर ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली, इंस्टा पर करते हैं फॉलो.

अरुण गोविल (Arun Govil)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

अरुण गोविल ने साल 1987 में आई रामानंद सागर की टीवी सीरीज ‘रामायण’ में प्रभु राम की भूमिका निभाई थी. उस समय के लोग राम के अवतार में अरुण को सच का भगवान राम मान चुके थे और उनकी पूजा भी करने लगे थे. इस टीवी सीरीज ने अरुण गोविल को देशभर में जबरदस्त पहचान दी थी.

जितेंद्र (Jitendra)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

इस लिस्ट में अगला नाम था बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का. जितेंद्र भी प्रभु श्रीराम की भूमिका बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं. साल 1997 में आई फिल्म ‘लव कुश’ में जितेंद्र प्रभु राम के किरदार में नजर आए थे और उनके साथ जया पर्दा मां सीता की भूमिका में थीं.

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

इसके बाद नाम आता है गुरमीत चौधरी का दरअसल, 2008 में ‘रामायण’ को छोटे पर्दे पर फिर से रीक्रिएट किया जिसमें गुरमीत चौधरी प्रभु राम की भूमिका में थे. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर काफी पॉपुलर बना दिया था. इस सीरियल के बाद, गुरमीत के पास नए-नए प्रोजेक्ट की लंबी लाइन लग गई थी.

नितीश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

लिस्ट में अगला नाम है नितीश भारद्वाज का, जब 2002 में ‘रामायण’ को दोबारा रीक्रिएट किया गया था और इस सीरियल में प्रभु राम के अवतार में नितीश भारद्वाज नजर आए थे. नितीश भारद्वाज जिन्होंने टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का अवतार लिया था.

गगन मलिक (Gagan Malik)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

इसके बाद गगन मलिक भी राम का किरदार निभा चुके हैं. साल 2015 में भी ‘रामायण’ को रीक्रिएट किया गया था, जिसमें प्रभु राम की भूमिका गगन मलिक ने निभाई थी और आज भी राम के नाम से जाना जाता है

आशीष शर्मा (Ashish Sharma)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

साल 2016 में ‘सिया के राम’ में आशीष शर्मा राम का किरदार निभा चुके हैं. आशीष शर्मा की प्रभु राम की भूमिका घर-घर मशहूर हुई थी. इस रोल ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया और आज भी लोग उन्हें इसी शोज की वजह से जानते हैं.

हिमांशु सोनी (Himanshu Soni)

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये 7 एक्टर — NEDRICK NEWS

राम बनाने की आखिरी लिस्ट में नाम आता है टीवी एक्टर हिमांशु सोनी का, हिमांशु सोनी ने साल 2019 में आई सीरीज ‘राम सिया के लव कुश’ में प्रभु राम का किरदार निभाया था. इस किरदार ने की वजह से वो काफी पॉपुलर हुए थे. 

Also Read- ऋषि सिंह: पैदा होते ही जिसे मां ने छोड़ा, इंडियन आइडल से बना रातोंरात स्टार….

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds