Trending

एक्टर महेश बाबू के भाई ने 59 साल की उम्र में करी चौथी शादी, kiss करते हुए किया था शादी का ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 Mar 2023, 12:00 AM | Updated: 10 Mar 2023, 12:00 AM

एक्टर महेश बाबू के सौतले भाई ने करी चौथी शादी 

साउथ फिल्मों के शानदार एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) इस समय चर्चा में बने हुए हैं और उनकी ये चर्चा उनके सौतेले भाई विजय कृष्ण नरेश (Telugu Actor Vijay Krishna Naresh) की शादी को लेकर है. दरअसल, एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) के सौतेले भाई ने 59 की उम्र में विजय कृष्ण नरेश ने चौथी शादी की है और इस समय सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी वजह से विजय कृष्ण नरेश और एक्टर महेश बाबू चर्चा में बने हुए हैं. 

Also Read- जब शादी किए बिना प्रेग्नेंट हो गयी थी नीना गुप्ता तब सतीश कौशिक ने दिया था उन्हें शादी का ऑफर.

नरेश बाबू ने शेयर की शादी की तस्वीर 

जानकारी के अनुसार, एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) के सौतेले भाई ने नए साल के मौके पर रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड और साउथ एक्ट्रेस पवित्रा (Pavitra Lokesh) के साथ जल्द ही शादी करने का ऐलान किया था और अब उन्होंने पवित्रा (Naresh Babu fourth marriage) से शादी कर ली है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.  नरेश बाबू ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी इस नई यात्रा में जीवन भर शांति और आनंद के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं.

वीडियो में कपल को मंडप में बैठे पुजारी के साथ श्लोक सुनाते हुए दिखाया गया है. पवित्रा और नरेश को शादी की रस्में निभाते हुए दिखाया गया है

तीन बार शादी कर चुके हैं नरेश  

नरेश पहले भी तीन बार शादी कर चुके हैं. उनकी पहली शादी सीनियर डांस मास्टर श्रीनू की बेटी से हुई थी और कपल का एक बेटा है जिसका नाम नवीन विजयकृष्ण है. इसके बाद नरेश ने फेमस कवि और फिल्म गीतकार देवुलपल्ली कृष्ण शास्त्री की पोती रेखा सुप्रिया से शादी की. करीब 10 पहले अपनी दूसरी पत्नी से रिश्ता खत्म करने के बाद उन्होंने अपने से 20 साल छोटी राम्या रघुपति से शादी की जिससे उनका एक बेटा है. इसके बाद अब उन्होंने चौथी बार पवित्रा लोकेश से शादी की.

तीसरी पत्नी ने दी थी ये धमकी

जुलाई 2022 में नरेश की तीसरी पत्नी राम्या ने उन्हें और पवित्रा को राम्या ने मैसूर के एक होटल में पकड़ लिया था और उन्होंने अभिनेता पर चप्पल से हमला किया था. वहीं नरेश बाबू के चौथी शादी के ऐलान के बाद राम्या ने उन्हें खुली धमकी दी थी., ‘वो इतना नीचा कैसे गिर सकते है? वो चौथी शादी कैसे कर सकते हैं. मैं उन्हें ये शादी नहीं करने दूंगी. हमारा अभी तक तलाक नहीं हुआ है. वो पहले ही तीन शादी कर चुके हैं, हमारा एक बच्चा भी है.’ जुलाई 2022 में नरेश की तीसरी पत्नी राम्या ने उन्हें और पवित्रा को राम्या ने मैसूर के एक होटल में पकड़ लिया था और उन्होंने अभिनेता पर चप्पल से हमला किया था.

महेश बाबू के सौतले भाई है नरेश 

आपको बता दें, नरेश बाबू महेश बाबू के पिता कृष्णा की दूसरी पत्नी विजया और उनके पहले पति के बेटे हैं. वहीं पवित्रा लकी ये दूसरी शादी है. 44 साल की पवित्रा 2007 में सुचेंद्र प्रसाद नाम के शख्स से शादी कर चुकी हैं. हालांकि, उनकी यह शादी 2018 में टूट गई. इसके बाद से पवित्रा नरेश को डेट कर रही हैं. 

Also Read- जाति धर्म की जंग और पलायन के दर्द जैसे जख्मों की कहानी है फिल्म भीड़, देखें ट्रेलर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds