धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद…RSS और BJP कर रहे हमला- राहुल गांधी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 27 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Feb 2021, 12:00 AM

देश के 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के कई राज्यों के दौरे पर हैं।

आगामी चुनाव को लेकर पिछले दिनों उन्होंने पुडुचेरी और केरल में जनसभा को संबोधित किया था और रैली की थी। आज शनिवार से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तीन दिनों के तमिलनाडु के दौरे पर हैं। आज तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2021) में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला और सरकार की कई नीतियों पर सवाल दागें।

RSS और BJP पर बरसे राहुल गांधी

तमिलनाडु के तूतीकोड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, पिछले 6 सालों में केंद्र सरकार ने देश की सभी संस्थाओं और मीडिया पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र अचानक से नहीं मरता, ये धीरे-धीरे मरता है।

राहुल गांधी ने कहा, ’संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो देश अशांत होता है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योंकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है।‘

लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने धर्मनिरपेक्षता पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है। इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘RSS और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है, इसे रोकना बहुत जरूरी है।’

तमिलनाडु के लोगों का अपमान कर रही सरकार

तूतीकोड़ी में राहुल गांधी ने महिला आरक्षण का पूर्णत: समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘मैं न्यायपालिका और संसद में महिला आरक्षण का पूरी तरह समर्थन करता हूं। सभी जगहों पर, भारतीय पुरुषों को भारतीय महिलाओं को उसी नजरिए से देखने की जरूरत है, जैसे वे खुद को देखते हैं।‘

कांग्रेस नेता ने लोगों को संबोधित करते हुए तमिलनाडु की संस्कृति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘सरकार देश और तमिलनाडु के लोगों का अपमान कर रही है। वे तमिल भाषा, इतिहास और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। भारत बहुत से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का संघ है सभी का सम्मान होना चाहिए।‘

6 अप्रैल को होना है विधानसभा चुनाव

बता दें, तमिलनाडु की 240 सीटों पर 6 अप्रैल को विधानसभा (Tamil Nadu Election 2021) चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश में मौजूदा समय में AIADMK की सरकार है और सरकार को बीजेपी का समर्थन प्राप्त है।

वहीं, तमिलनाडु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तीसरी बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जनाधार बढ़ाने की पूरी कोशिशों में लगी है। आगामी चुनाव को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा काफी खास माना जा रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds