इस वजह से खास है 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी, जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये मोटी रकम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 07 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जानिए बिग बॉस 16′ की प्राइज मनी और ट्रॉफी से जुड़ी खास जानकारी

12 फरवरी को ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) ग्रैंड फिनाले  और इस ग्रैड फिनाले (Bigg Boss 16 grand finale) में शो के विजेता के नाम की घोषणा होगी साथ ही ये भी पता चल जायेगा कि ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी के इस शो के प्राइज मनी को कौन जीतेगा. वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस ‘बिग बॉस 16’ की प्राइज मनी (Bigg Boss 16 prize money ) और ट्राफी (Bigg Boss 16 winner trophy) से जुडी सभी जानकारी देने जा रहे हैं.

Also Read- कृष्णा, भारती और चंदन के बाद अब इस वजह से कपिल शर्मा का शो छोड़ रहे हैं कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर.

ऐसी होगी ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी

6 फरवरी को ‘बिग बॉस 16’ के प्रोमो में इस बार के सीजन की ट्रॉफी नजर आई है. इस बार की ट्रॉफी में यूनिकॉर्न (unicorn) बना हुआ है, जोकि सिल्वर और गोल्ड कलर का है. ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी में बना हुआ यूनिकॉर्न निडरता और गुडलक का प्रतीक है. बता दें, इस बार बिग बॉस का शो सर्कस की थीम पर है और इस अनुसार भी ट्रॉफी का डिज़ाइन किया गया है.

इस वजह से खास है 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी, जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये मोटी रकम — NEDRICK NEWS

‘बिग बॉस 16’ की प्राइज मनी

‘बिग बॉस 16’ के लिए 50 लाख रुपये की प्राइज मनी रखी गई थी. लेकिन घरवालों ने टास्क में आधी रकम गंवा दी. इसके बाद यह प्राइज मनी घटकर 21 लाख 80 हजार रुपये रह गई. बिग बॉस ने कई बार घरवालों को खोई प्राइज मनी वापस पाने का मौका दिया, लेकिन सभी नाकाम रहे. इस हिसाब से फिलहाल ‘बिग बॉस 16’ के प्राइज मनी 21 लाख 80 हजार रुपये है.

फिनाले के दिन होगी लाइव वोटिंग

‘बिग बॉस 16’ के फिनाले वाले दिन लाइव वोटिंग होगी और इस दौरान फिनाले पर टॉप-2 कंटेस्टेंट्स के कुछ देर के लिए लाइव वोटिंग लाइंस ओपन होगी. फिनाले पर लाइव वोटिंग करने के लिए वूट ऐप या फिर वेबसाइट टॉप-3 कंटेस्टेंट्स की अनाउंसमेंट होगी, वैसे ही लाइव वोटिंग खोल दी जाएगी. तब अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए वोटिंग की जा सकती है.

Also Read- BIGG BOSS 16: शो से बाहर आने के बाद टीना ने मचाया बवाल, फराह खान, बिग बॉस के मेकर्स और शो के कंटेस्टेंट्स पर लगाए ये गंभीर आरोप.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds