Trending

गुजरात में भाजपा बहुमत के काफी आगे, हिमाचल में चल रही कांटे की टक्कर : Gujarat & Himachal Election Results

[nedrick_meta]

दोनों राज्यों का आज आएगा परिणाम

देश में चुनावी मौसम थमने का नाम ही नहीं लेता, कल दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के नतीजे आएं तो आम  पार्टी के कार्यलयों पर जश्न का माहौल था और आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Gujarat & Himachal Pradesh Assembly Election) के नतीजों का दिन है, तो देखना दिलचस्प होगा की आज के दिन किस राजनीतिक दल के खेमे में खुशियों की लहर दौड़ती है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती आज सुबह यानि की 8 दिसंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है।

Also read- दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP को मिली बहुमत, ‘दिल्ली के लाल केजरीवाल’ :Delhi MCD Election Result

गुजरात में भाजपा को मिल रही बहुमत

आपको बता दे की गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव हुआ था।गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतदानों की गणना जारी है। शुरुआती रुझानों को देखा जाये तो राज्य में भाजपा (BJP) जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस (Congress)और आम आदमी पार्टी (AAP) मैदान में कहीं दिख रही। राज्य में पिछले चुनाव के मुताबिक इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा के पहले चरण में 60.20 फीसदी लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था।

हिमाचल प्रदेश में दिख रहा कांटे का टक्कर

वही अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाये तो यहां भाजपा कर कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस अगर हिमाचल में कामयाब होती है आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की उम्मीद बची हुई रहेंगी।

भाजपा कर रही लीड

गुजरात में भाजपा अभी तक 145 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है वहीं कांग्रेस 24 सीटों के आस-पास बढ़त बनाती दिखती है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो राज्य में इसकी एंट्री को लेकर जिस तरीके की उत्सुकता दिखी थी जनता ने उस तरीके से आप को अपना प्यार नहीं दिखाया। आम आदमी पार्टी दस सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। 

Also read- नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार और RBI को दस्तावेज पेश करने के दिए आदेश

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds