जिल्लू यादव का हुआ निधन, 26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 01 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जिल्लू यादव ने आतंकियों का किया था सामना 

26/11 ये वो तारिख जब देश में कुछ आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला कर दिया था. इस हमले के बाद कई लोगों की जान चली गयी थी साथ ही पुलिस के कई अधिकारी भी इस हमले में मारे गये थे. वहीं इस बीच इस हमले में अजमल कसाब और अबू इस्माइल आतंकियों से लड़ने वाले रिटायर  आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर जिल्लू यादव का आज निधन हो गया है.

Also Read- कोरोना वैक्सीन से हुई दो युवतियों की मौत पर सरकार ने खड़े किए हाथ.

कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

जिल्लू यादव का हुआ निधन, 26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई — NEDRICK NEWS

जिल्लू यादव 65 उम्र के थे और उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुई  है. उन्होंने मोहाव स्थित अपने पैतृक आवास में अंतिम सांस ली। पांच वर्ष पूर्व आरपीएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद अपनी पत्ती और चार बेटों संग गांव में रहने लगे थे।

26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई

जिल्लू यादव का हुआ निधन, 26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई — NEDRICK NEWS

जिल्लू यादव ने 26/11 हमले के दौरान जब कसाब और इस्माइल छत्रपति शिवाजी टर्मिनल में यात्रियों पर हमला करने पहुंचे तो उस वक्त जिल्लू यादव ड्यूटी पर थे। वहीं  उनकी आंखों के सामने ही दोनों आतंकी कसाब और इस्माइल यात्रियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। रेलवे स्टेशन को देखकर जिल्लू यादव को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने फौरन जीआरपी के हाथों में मौजूद राइफल्स 303 बंदूक छीनकर दोनों ही आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। जिल्लू यादव के हाथों से चली गोलियों ने दोनों ही आतंकियों को विचलित कर दिया। जिसके बाद दोनों ने खुद को बचाने के लिए केमा अस्पताल की तरफ भाग गया.

जिल्लू यादव का हुआ निधन, 26/11 हमले में आतंकियों से लड़ी थी लड़ाई — NEDRICK NEWS

जिल्लू यादव को हुआ था अफसोस

वहीं जब आतंकी कसाब और इस्माइल रेलवे स्टेशन से केमा अस्पताल की तरफ भाग गये. तब तक 50 से ज्यादा यात्री इन दोनों की गोलियों का शिकार बना चुके थे वहीं महेंद्र अपने भाई जिल्लू की शौर्य गाथा याद करते हुए कहते हैं कि उनके भाई के जेहन में अभी-भी इस बात को लेकर पछतावा है कि अगर उन्होंने उन दोनों ही आतंकियों को मार दिया होता, तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन, अफसोस वो ऐसा करने में नाकाम रहे। वहीं यादव को उनके अदम्स साहस के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल और 10 लाख रुपए के पुरुस्कार भी मिला था.  

Also Read- एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ये होगा रवीश कुमार का नया पता.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds