सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक की वजह बना मॉडल के साथ किया गया बोल्ड फोटोशूट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 11 Nov 2022, 12:00 AM

दोस्त ने किया खुलासा, शोएब और सानिया का हो गया है तलाक

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik)  का तलाक हो गया है और इस बार खुलासा शोएब एक करीबी दोस्त ने किया है. वहीं इस बीच इस बात की जानकारी भी समाने आई है कि एक मॉडल के चक्कर में इन दोनों का रिश्ता टूट गया है. 

शोएब दोस्त ने किया खुलासा 

शोएब के एक करीबी दोस्त ने सानिया और शोएब के तलाक को लेकर जानकारी दी कि दोनों के बीच ऑफिशियली तलाक हो गया है। बस कुछ औपचारिकता बाकी है। इसी के साथ दोस्त ने यह भी कहा कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया जहां दुबई में हैं वहीं शोएब पाकिस्तान में रह रहे हैं। वहीं उनके दोस्त ने ये भी कहा कि शोएब और सानिया की वजह मॉडल आयशा कमर है. 

बोल्ड फोटोशूट तलाक की वजह

सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक की वजह बना मॉडल के साथ किया गया बोल्ड फोटोशूट — Nedrick News

शोएब और सानिया के बीच आई दूरी और तलाक की वजह  मॉडल आयशा कमर को बताया जा रहा है। मॉडल आयशा कमर और शोएब ने साल 2021 में बोल्ड फोटोशूट कराए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं शोएब मलिक ने एक इंटरव्यू वायरल मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों का जीकर किया था उन्होंने बताया था कि कैसे आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। वहीं इंटरव्यू में शोएब ने कहा था कि मैं एक क्रिकेटर हूं, मॉडलिंग मेरी फील्ड नहीं है। इस फील्ड में आयशा ने मेरी बहुत मदद की है। जब इन फोटोशूट को देखकर सानिया की क्या प्रतिक्रिया थी, उसपर शोएब ने जवाब दिया था कि उसने (सानिया) ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। 
सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक की वजह बना मॉडल के साथ किया गया बोल्ड फोटोशूट — Nedrick News

इंस्टाग्राम पोस्ट में भी हुआ खुलासा

हाल ही में सानिया और शोएब ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर जो कुछ लिख रहे हैं वो इशारा कर रहे हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सानिया ने हाल ही में एक पोस्ट किया,’Where do broken hearts go. To find Allah !’इसका मतलब टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, अल्लाह को खोजने के लिए। इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट किया था जिसमें वो अपने बेटे इजहान के साथ क्यूट मोमेंट शेयर कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,’वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।’
वहीं, 30 अक्टूबर को अपने बेटे इजहान के जन्मदिन पर शोएब ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।’ इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं।
5 महीने डेट के बाद 2010 में हुई थी शादी 
सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक की वजह बना मॉडल के साथ किया गया बोल्ड फोटोशूट — Nedrick News
आपको बता दें, सानिया और शोएब पांच महीने डेट किया था और इसके बाद साल 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में दोनों का निकाह हुआ था. वहीं इस शादी के बाद सानिया ने 2018 में एक बच्चे को जन्म दिया था और अब साल 2022 में इनक तलाक हो गया है. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds