Salman khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के बारे में एक बात तो पूरी इंडस्ट्री जानती है कि वो गानों के लिए कभी पहले से रिहर्सल नहीं करते, सीधे सेट पर जाकर धूम मचाते हैं। सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। लेकिन अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘मदिरापान’ के लिए सलमान ने सालों पुराना ये नियम तोड़ दिया है! आखिर ऐसी क्या वजह थी कि भाईजान को दो दिन तक पसीना बहाना पड़ा और सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचना पड़ा? आइए जानते हैं इस वीडियो में।
और पढ़ें: कौन है Jennifer Barreto? जिसने बिना मॉडलिंग किए जीता Crown
मुदस्सर खान ने खोले राज़
दरअसल, इस गाने के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प राज़ खोले हैं। उन्होंने बताया कि इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह है गाने में इस्तेमाल हुआ ‘बोल्ट’ नाम का हाई-स्पीड एक्शन-कैमरा रिग। यह कैमरा पलक झपकते ही चारों दिशाओं में तेज़ी से घूमता है। इस तेज़-रफ़्तार कैमरे की स्पीड के साथ तालमेल बिठाने और हुक स्टेप को परफेक्ट बनाने के लिए सलमान ने 1 से 2 दिन तक जमकर रिहर्सल की। हिमेश रेशमिया के म्यूज़िक से सजे इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और यह रिलीज़ होते ही करोड़ों व्यूज़ बटोर चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि गाना रिलीज़ होने के बाद कुछ लोगों ने इसके तेज़ विजुअल्स को AI जनरेटेड बताया था, लेकिन मेकर्स ने रिहर्सल और शूटिंग का BTS वीडियो जारी कर उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
Salman khan ने पूरी टीम को चौंकाया
इतना ही नहीं, हैरानी की बात यह भी रही कि 4 से 5 दिनों तक चली इस शूटिंग के दौरान सलमान (Salman khan) रोज़ सुबह 10 बजे सेट पर पहुंच गए। मुदस्सर के मुताबिक, भाईजान के इस डेडिकेशन ने पूरी टीम को चौंका दिया, और उन्होंने खुद आगे बढ़कर बाकी कलाकारों के परफॉर्मेंस, बैकग्राउंड डांसर्स के कॉस्ट्यूम और गाने के ओवरऑल लुक पर भी बारीकी से नज़र रखी। साथ ही, इस BTS वीडियो में यह भी सामने आया कि गाने में सलमान के साथ नज़र आ रहीं चित्रांगदा सिंह ने घुटने में चोट लगने के बावजूद इस गाने की शूटिंग पूरी की।
बता दें कि कई इंतज़ार और बदलावों के बाद अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की यह वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन जब ‘मातृभूमि’ सिनेमाघरों में आएगी, तो बॉक्स ऑफिस पर उसका सीधा मुकाबला होगा श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से।
एक तरफ सलमान (Salman khan) का वॉर ड्रामा है और दूसरी तरफ श्रद्धा की बायोपिक, ऐसे में इस क्लैश ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। तो ‘मदिरापान’ गाने में भाईजान की यह मेहनत और नया अंदाज़ आपको कैसा लगा? कमेंट करके ज़रूर बताएं,












































