Bihar Samastipur viral news: बिहार के समस्तीपुर में महापर्व छठ की तैयारियों और उत्साह के बीच एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुक्रवार सुबह शहर के मोहनपुर मोहल्ला स्थित बीआरबी (BRB) कॉलेज परिसर के तालाब में डूबने से 16 वर्षीय एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईंधारा मोहल्ला (वार्ड संख्या-40) निवासी रामू दास के इकलौते बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
दोस्तों के साथ घूमने गया था गोलू, रील बनाते समय बिगड़ा संतुलन| Bihar Samastipur viral news
जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के लिए कॉलेज परिसर स्थित तालाब को तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह गोलू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर में घूमने गया था। इसी दौरान वह तालाब के बिल्कुल किनारे चला गया और मोबाइल फोन से रील (वीडियो) बनाने लगा। बताया जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड करने की धुन में उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे तालाब के गहरे पानी में जा गिरा।
समस्तीपुर में छठ घाट बनाने गया था बच्चा जो डूब गया माँ की मन्नतों ने छठ माँ को उनका बच्चा लौटाने पर विवश कर दिया डूबने के 4 घंटे बाद मिला बच्चा जिवित था जिसका इलाज अभी चल रहा हैं
#जय_छठी_मैया
#खरना https://t.co/lfgHusTcmW— Mrkashyap13579_मैथिल (@mrkashyap1357) November 14, 2026
‘छठी मइया हमरा बाबू लौटा दो…’ बेबस मां की पुकार से भर आईं सबकी आंखें
गोलू को गहरे पानी में डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्त घबरा गए और शोर मचाते हुए तुरंत उसके परिजनों को खबर दी। सूचना मिलते ही मां समेत परिवार के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग बदहवास हालत में मौके पर दौड़े। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तालाब किनारे बैठी गोलू की मां का दर्द देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। बेबस मां अपना आंचल फैलाकर और छठ मइया के गीत गाते हुए बार-बार यही गुहार लगा रही थी, “छठी मइया, हमरा बाबू हमको लौटा दो, पूरी धरती आपका चमत्कार देखेगी…” रोती-बिलखती मां का कहना था कि शादी के बाद लंबे समय तक उन्हें कोई संतान नहीं थी और छठी मइया के आशीर्वाद से ही उन्हें यह इकलौता बेटा मिला था।
4 घंटे की मशक्कत के बाद SDRF ने निकाला शव
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया। सभी लोग यही दुआ कर रहे थे कि किसी तरह बच्चे की जान बच जाए। एसडीआरएफ के जवानों ने तालाब में उतरकर करीब चार घंटे तक कड़ा रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घंटों की तलाश के बाद जब गोलू का शव पानी से बाहर निकाला गया, तो मां बेसुध होकर गिर पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













































