Drishyam 2 ट्रेलर: इस बार पुलिस के जाल में फंसेंगे विजय सलगांवकर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 17 Oct 2022, 12:00 AM

दृश्यम 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए क्या है इस फिल्म की कहानी

18 नवंबर को बड़े परदे पर दृश्यम 2 रिलीज़ होने वाली है. वहीं इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्हुच आ है और इस बार 2:25 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि इस बार विजय सलगांवकर का रोल करने वाले अजय देवगन पुलिस के समाने अपना जुर्म कबूल कर लेंगे.

जानिए क्या होगी फिल्म स्टोरी

Drishyam 2 ट्रेलर: इस बार पुलिस के जाल में फंसेंगे विजय सलगांवकर! — Nedrick News


ट्रेलर के अनुसार, फिल्म में 2 अक्टूबर का जिक्र होता है लेकिन समय 7 साल आगे बढ़ चुका होता है. वहीं इस ट्रेलर की शुरुआत में विजय सलगांवकर का किरदार निभा रहे अजय देवगन नजर आते हैं और वो उसी जगह पर पहुंच जाते हैं  जहां उन्होंने तब्बू के बेटे की बॉडी को दफन किया था। इस केस को 7 साल का समय तो हो जाता है लेकिन केस ओपन रहता है. इसी दौरान फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री होती है जो कि एक पुलिस ऑफिसर है और उनकी वजह से फिल्म दिलचस्प मोड़ ले लेती है. अक्षय खन्ना पावरफुल पुलिस ऑफिस बनकर विजय सलगांवकर की हर चाल पर अपनी नजर रखते हैं और विजय और उनके परिवार द्वारा खेले जा रहे माइंड गेम पर भी अपनी आंखें गाड़े रखते हैं. 

ट्रेलर में अजय देवगन इस बार पुलिस के चंगुल में बुरी तरह से फंसते हुए नजर आए। वहीं अपने जुर्म को कबुल करते हुए भी  नजर आते हैं.वहीं तब्बू इस बार पुलिस ऑफिसर के रोल में नहीं बल्कि एक मां के किरदार में नजर आ रही है, जो अपने बेटे के इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है। अजय-तब्बू और अक्षय के बीच इस बार जबरदस्त सस्पेंस और थ्रीलर देखने को मिलेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, फिल्म रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. अजय देवगन (Ajay Devgan) की ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds