वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: UP-बिहार समेत 17 राज्यों में चुनाव आयोग शुरू करेगा SSR अभियान| Election Commission SSR campaign

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 16 अक्टूबर 2026, 02:42 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 02:42 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Election Commission SSR campaign: अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है या जल्द ही होने वाली है, और आपका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 17 राज्यों में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) का ऐलान कर दिया है। यह आयोग की सालाना मुहिम का हिस्सा है, जिसके जरिए छूटे हुए लोगों और नए युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं।

इस बार आयोग ने उन युवाओं पर खास ध्यान दिया है जो साल 2027 में वोट डालने की उम्र यानी 18 साल पूरे करने जा रहे हैं। राज्यों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे भावी मतदाताओं से उनकी तय कट-ऑफ डेट के हिसाब से एडवांस में फॉर्म-6 भरवाना शुरू कर दें।

और पढ़ें: त्योहारी सीजन में प्रदर्शन की मार: दिवाली से पहले कनॉट प्लेस के बाजारों में छाई मायूसी| Delhi protests market loss

साल में चार बार मौका, एडवांस में भरे जाएंगे फॉर्म| Election Commission SSR campaign

मौजूदा नियमों के मुताबिक, युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए साल में चार कट-ऑफ तारीखें तय हैं…1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। आयोग ने सभी मतदाता पंजीयन अधिकारियों (ERO) से कहा है कि वे उन युवाओं से भी पहले ही फॉर्म-6 भरवा लें, जो इन चारों तारीखों पर 18 साल के होने वाले हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जैसे ही युवा अपनी उम्र की पात्रता पूरी करेगा, उसका नाम तुरंत वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा और उसे लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

2027 के चुनावी राज्यों पर खास फोकस

चुनाव आयोग का यह अभियान जिन 17 राज्यों में चलेगा, उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जैसे वे पांचों राज्य भी शामिल हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग के तय शेड्यूल के तहत राज्यों में यह प्रक्रिया 2 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। माना जा रहा है कि इस अंतिम मतदाता सूची के सामने आने के तुरंत बाद ही यूपी समेत चुनावी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

ड्राफ्ट और फाइनल लिस्ट राजनीतिक दलों को मिलेगी

चुनाव के बाद अक्सर पार्टियां और उम्मीदवार यह आरोप लगाते हैं कि उनके समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। इसे देखते हुए आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEO) को निर्देश दिया गया है कि वे ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी (रीडेबल फॉर्मेट में) राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को उपलब्ध कराएं। इससे अगर किसी को लिस्ट को लेकर कोई भी शिकायत या आपत्ति हो, तो वह वोटिंग से 10 दिन पहले तक उसे दर्ज करवाकर नाम ठीक करा सकता है।

और पढ़ें: मनाली में फोटो खिंचवाते वक्त गहरी खाई में गिरा गाजियाबाद का छात्र, दर्दनाक मौत; परिवार का इकलौता चिराग था| Rudra Kumar Manali accident

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds