बीग बॉस के सीजन 20 में जमकर हुआ ड्रामा, माही-आम्रपाली की भयंकर लड़ाई | Bigg Boss 20 Episode 10 Controversy

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 16 सितम्बर 2026, 10:02 PM Updated: 16 सितम्बर 2026, 10:02 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bigg Boss 20 Episode 10 Controversy: ‘बिग बॉस 20’ के घर में जंग की शुरुआत हो चुकी है और 10वें एपिसोड ने यह साबित कर दिया है कि इस बार का सफर आसान नहीं होने वाला। एक तरफ जहां किचन एरिया में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी नोकझोंक ने घर का तापमान बढ़ा दिया, वहीं दूसरी तरफ ‘रंग दे’ कैप्टेंसी टास्क ने दोस्तों को दुश्मन बना दिया। टास्क के दौरान वो सब कुछ देखने को मिला जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी – गुटबाजी, तकरार और पुराने रिश्तों में दरार। तो चलिए इस लेख जरिए जानते हैं कि इस एपिसोड में आखिर ऐसा क्या-क्या हुआ जिसने घरवालों के होश उड़ा दिए।

और पढ़ें: हनुमान अंश के बाद एक और महा-धमाका! Maha Shakti फिल्म का टीजर रिलीज 

कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ बवाल

दरअसल बिग बॉस 20 का 10वां एपिसोड आ गया है और एपिसोड की शुरुआत में ही घर का माहौल तब गरमा गया जब माही विज और भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के बीच बहस शुरू हो गई।

आम्रपाली का मानना था कि किचन के काम का बंटवारा सही तरीके से नहीं हुआ है और कुछ लोगों पर ज्यादा बोझ डाला जा रहा है। माही विज ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आम्रपाली बस काम से बचने के बहाने ढूंढ रही हैं। देखते ही देखते दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि घर के बाकी सदस्यों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा।

किचन के इस ड्रामे के बाद बारी थी ‘रंग दे’ कैप्टेंसी टास्क की, जिसने घर का माहौल और भी ज्यादा गरमा दिया। इस टास्क के तहत घरवालों को आपसी सहमति या रणनीति बनाकर एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाना था, ताकि उन्हें कप्तानी की रेस से बाहर किया जा सके इस टास्क में दोस्तों ने ही पीठ पीछे एक-दूसरे को धोखा दिया, जिससे कई मजबूत कंटेस्टेंट्स रेस से बाहर हो गए।

Bigg Boss 20 सीजन में हो गई टेंट्रम शुरुआत

हालांकि, दर्शकों को टास्क में उतना मसाला नहीं मिला उससे ज्यादा आम्रपाली और माही के बीच हुए इस टेंट्रम से मिला। अगर बात करें इस लड़ाई की गहराई की, तो इस लड़ाई की शुरुआत किचन ड्यूटी के दौरान तब हुई जब चिकन में आलू डालने की बात पर दोनों में असहमति हो गई। जब आम्रपाली ने कहा कि जो लोग किचन में काम कर रहे हैं सिर्फ वही बोलें, तो माही भड़क गईं। उन्होंने आम्रपाली को फुटेज के लिए भूखा बताते हुए “पर्सनल कमेंट्स” कह दिया और कहा कि “आप मेरे लिए एग्जिस्ट ही नहीं करतीं”। माही ने यह भी दावा किया कि आम्रपाली जब खाना बनाती हैं, तो 16 लोगों का पेट भी नहीं भरता।

यह लड़ाई सिर्फ घर के काम तक सीमित नहीं रही। माही ने आम्रपाली के गेम, उनके करियर और भोजपुरी इंडस्ट्री के बैकग्राउंड को लेकर भी कुछ पर्सनल टिप्पणियां कीं, जिससे आम्रपाली काफी आहत नजर आईं। इस तीखी बहस का अंत बेहद भावुक रहा। जहाँ एक तरफ पर्सनल कमेंट्स से दुखी होकर माही विज घर में फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं, वहीं दूसरी तरफ अपनी क्षेत्रीय पहचान और करियर पर उठे सवालों के बाद आम्रपाली दुबे की आँखें भी नम हो गईं।

इस टास्क और झगड़े के बाद घर के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर का नया कप्तान कौन बनता है और माही-आम्रपाली की यह दुश्मनी आगे क्या नया मोड़ लेती है। तो आपको इनकी नोकझोंक कैसी लगी और इस सीजन में आपका कौन-सा कंटेस्टेंट फेवरेट है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds