बिना किसी झंझट के बदलें अपना लुक! चैटजीपीटी के एक आसान प्रॉम्प्ट से पाएं 90s का फिल्मी अंदाज, ये है पूरा तरीका| Retro AI photo prompt

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 13 सितम्बर 2026, 12:17 AM Updated: 13 सितम्बर 2026, 12:17 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Retro AI photo prompt: आजकल इंस्टाग्राम और फेसबुक खोलते ही हर तरफ गुजरे जमाने की यादें ताजा होती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में रेट्रो AI फोटो ट्रेंड का ऐसा जबरदस्त क्रेज चल रहा है कि आम यूजर्स से लेकर फिल्मी सितारे और बड़े-बड़े नेता तक इस रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। हर कोई अपनी आम तस्वीरों को 70, 80 और 90 के दशक के आइकॉनिक विंटेज लुक में बदलकर अपनी स्टोरीज और रील्स पर जमकर शेयर कर रहा है। अगर आप भी इस दौर के क्लासिक और स्टाइलिश अंदाज के कायल हैं और अपनी तस्वीर को रेट्रो टच देना चाहते हैं, तो यह काम मिनटों में किया जा सकता है। इसके लिए किसी भारी-भरकम एडिटिंग या तकनीकी ज्ञान की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बल्कि सिर्फ एक लाइन का छोटा सा AI प्रॉम्प्ट आपका विंटेज लुक तैयार कर देगा।

और पढ़ें: अब उंगलियों से नहीं, हुक्म से चलेगा iPhone! 3 लाख ऐप्स के अंदर जाकर काम करेगा Siri AI| Iphone Siri AI features

एक लाइन का जादुई प्रॉम्प्ट| Retro AI photo prompt

अगर आप बिना किसी झंझट के तुरंत रिजल्ट चाहते हैं, तो चैटजीपीटी ऐप खोलकर सीधे यह आसान प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं:

“what would i have looked like in 80s”

इस छोटे से वाक्य की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसमें दशक बदलकर 70s या 90s का लुक भी हासिल कर सकते हैं। बस आपको ’80s’ की जगह ’70s’ या ’90s’ लिखना होगा। यह सिंगल प्रॉम्प्ट लड़कों, लड़कियों और पूरे परिवार की तस्वीरों को पुराने जमाने के रंग में ढालने के लिए एकदम मुफीद है।

परफेक्ट स्टूडियो और ग्लैमरस लुक के लिए डिटेल्ड प्रॉम्प्ट्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा बिल्कुल न बदले और बैकग्राउंड से लेकर कपड़ों तक सब कुछ असली विंटेज कैमरे जैसा लगे, तो इन दो खास प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1960s क्लासिक स्टूडियो लुक के लिए:

“Transform this photo into an authentic 1960s studio portrait. Keep the facial identity, facial features, skin tone, face shape and natural appearance completely the same or unchanged. Style in an elegant 1960s outfit with a structured silhouette, vintage jewellery and a classic retro hairstyle with lots of volume inspired by the era. Use a sophisticated mid-century studio backdrop, soft directional lighting, gentle film grain, slightly muted colours and the look of an original 1960s analogue photograph. The image should feel timeless, polished and naturally photographed rather than digitally generated.”

1970s ग्लैमरस विंटेज पोर्ट्रेट के लिए:

“Transform this photo into a glamorous 1970s portrait while keeping the exact facial identity, facial features, skin tone and natural appearance unchanged. Dress in an effortlessly stylish 1970s-inspired outfit with earthy tones, flowy textures, statement jewellery and era-appropriate layered hair. Set the portrait against a warm vintage interior with subtle glamorous details. Use golden ambient lighting, warm brown and amber tones, authentic analogue film grain and a slightly faded photographic texture, creating the feeling of a beautifully preserved 1970s family or fashion photograph.”

कुछ ही सेकंड में ऐसे बनाएं अपनी फोटो

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में चैटजीपीटी ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉग इन कर लें।
  • चैट बॉक्स में प्लस (+) वाले आइकन पर टैप करें और अपनी कोई भी अच्छी और साफ तस्वीर अपलोड कर दें।
  • तस्वीर के साथ ऊपर बताए गए किसी भी पसंदीदा प्रॉम्प्ट को पेस्ट कर दें और सेंड बटन दबाएं।
  • बस कुछ ही पलों में सिस्टम आपकी तस्वीर को प्रोसेस करके असली एनालॉग कैमरे जैसा रेट्रो अवतार तैयार कर देगा। बेहतर रिजल्ट के लिए यह ध्यान रखें कि आपकी मूल तस्वीर धुंधली न हो और चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो।

और पढ़ें: न नर्सरी का खर्च, न बीज का झंझट: घर में मौजूद पौधों की कटिंग से तैयार करें 7 खूबसूरत इंडोर प्लांट्स| Indoor gardening tips

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds