रोलेक्स घड़ियां, नोटों की गड्डियां और 200 ग्राम सोना! हरीश रावत के निजी सहायक पर कसा शिकंजा, रावत ने पार्टी से बनाई दूरी| Who is Chandan Singh Jeena

Nandani | Nedrick News Uttarakhand Published: 13 सितम्बर 2026, 12:11 AM Updated: 13 सितम्बर 2026, 12:11 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Who is Chandan Singh Jeena: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती घोटाले की जांच की आंच अब राज्य के बड़े सियासी गलियारों तक पहुंच गई है। वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में गुरुवार को देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी और निजी सहायक (PA) चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर नकदी, भारी मात्रा में सोना और बेशकीमती घड़ियां बरामद की गई हैं। इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद उत्तराखंड की सियासत में जबरदस्त भूचाल आ गया है और खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

और पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट गैंग पर CBI का ऑपरेशन चक्र-VI: 5 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, SC के आदेश पर 20 राज्यों में एक्शन| CBI Operation Chakra VI

घर से मिला नोटों का ढेर और लग्जरी सामान| Who is Chandan Singh Jeena

देहरादून स्थित आवास पर हुई तलाशी के दौरान अधिकारियों को करीब 32 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा 200.5 ग्राम सोने के जेवरात और सिक्के बरामद किए गए, जिनमें 13 सोने के सिक्के और 7 सोने की चेन शामिल हैं। वहीं, घर से रोलेक्स, राडो, पियाजे, मोवाडो, टिसॉट और कैसियो एडिफिस जैसे नामी और महंगे ब्रांड्स की 12 लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं।

चंदन सिंह जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये की रकम को भी तुरंत फ्रीज कर दिया गया है। अब तक जब्त और फ्रीज की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1.28 करोड़ रुपये आंका गया है। अधिकारियों का मानना है कि लग्जरी घड़ियों और गाड़ियों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि बड़ी रकम कैश में खर्च की गई थी, जिसका कोई पुख्ता हिसाब-किताब नहीं मिला। डिजिटल सबूत जुटाने के लिए जांच दल ने जीना का मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला वर्ष 2016 में हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली से जुड़ा है। शुरुआत में इस गड़बड़ी की पड़ताल विजिलेंस ने की थी, जिसे बाद में वर्ष 2023 में एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ ने जांच के दौरान आयोग के पूर्व अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आने पर वित्तीय जांच शुरू की गई, जिसके तहत यह ताजा छापेमारी हुई है।

कौन हैं चंदन सिंह जीना और क्या है सियासी असर?

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के रहने वाले चंदन सिंह जीना वर्तमान में हरीश रावत के स निजी सहायक हैं। इससे पहले, वर्ष 2014 से 2017 के दौरान जब हरीश रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब जीना उनके विशेष कार्य अधिकारी (OSD) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए इस कार्रवाई ने राज्य के राजनीतिक पारे को चढ़ा दिया है। अपने करीबी पर हुई कार्रवाई के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के तमाम संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

और पढ़ें: उंगलियां काटीं और सिर फ्रिज में छुपाया! गुवाहाटी में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली हत्या, पति ने किया सरेंडर| Riya Talukdar Murder Case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds