दिल्ली में अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर: 12 जोनों में 33 इमारतों पर एक्शन, 2251 पीजी का हुआ सर्वे| Delhi illegal construction demolition

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Delhi illegal construction demolition: राजधानी दिल्ली में नियमों को ताक पर रखकर खड़े किए गए अवैध निर्माणों, खतरनाक ढांचों और बिल्डिंग बाय-लॉ की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी 12 जोनों में एक साथ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मास्टर प्लान दिल्ली (MPD) के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके। शनिवार को चलाए गए बड़े अभियान के दौरान शहरभर में 33 अवैध और खतरनाक निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने पर 5 संपत्तियों को सील कर दिया गया और 29 इमारतों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

निगम की यह सख्ती लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिली। इससे ठीक एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 25 संपत्तियों को तोड़ा गया था और 4 इमारतों को सील किया गया था। दो दिनों के भीतर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें: न राज्य था, ना बनेगा..अनुच्छेद 371 के तहत चुनी जाएगी लद्दाख की नई संस्था; बेनतीजा बैठक पर भड़के वांगचुक| Ladakh Elected Body

रोहिणी में गैस कटर से काटी गई छत, कई पॉश इलाकों में भी एक्शन| Delhi illegal construction demolition

शनिवार को निगम के दस्ते ने नॉर्थ जोन के नेहरू विहार और गांधी विहार जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में खास तौर पर खतरनाक और जर्जर हो चुकी इमारतों को निशाना बनाया। वहीं, नॉर्थ वेस्ट जोन के रोहिणी सेक्टर-3 में कार्रवाई के दौरान सख्त रुख देखने को मिला। यहां तीसरी मंजिल की छत पर कमरे के ऊपर अवैध रूप से बने आरसीसी पैनल को बुलडोजर और हथौड़ों से तोड़ा गया, साथ ही लोहे के सरियों (रीइन्फोर्समेंट) को काटने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा विजय विहार और रोहिणी के सेक्टर 15 व 16 में भी अवैध ढांचों पर हथौड़ा चला।

कार्रवाई का दायरा पूरी दिल्ली में फैला रहा:

  • साउथ जोन: सतबरी और सैनिक फार्म्स जैसे पॉश और फार्महाउस इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बरती गई।
  • नॉर्थ ईस्ट जोन: भजनपुरा, सोम बाजार, साउथ गामड़ी, ईस्ट रोहतास नगर और शाहदरा में अवैध ढांचों को चिन्हित कर कार्रवाई हुई।
  • साउथ वेस्ट जोन: द्वारका और ककरोला में नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों को तोड़ा गया।
  • वेस्ट जोन: तिहाड़ गांव, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन और पश्चिम विहार में अवैध कमरों और दीवारों को ढहाया गया।
  • सेंट्रल जोन: जोगाबाई एक्सटेंशन और जामिया नगर में निगम की टीमों ने मोर्चा संभाला।

राजधानी में 2251 पीजी भवनों का सर्वे, 47 हजार छात्रों-युवाओं की सुरक्षा पर नजर

अवैध इमारतों को गिराने के साथ-साथ निगम ने दिल्लीभर में चल रहे पेइंग गेस्ट (PG) आवासों का एक बड़ा फील्ड सर्वे भी शुरू किया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पीजी हॉस्टलों से जुड़ी हालिया घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। अब तक किए गए जमीनी सर्वे में करीब 2251 ऐसे भवनों की पहचान की गई है, जहां व्यावसायिक रूप से पीजी सुविधाएं चलाई जा रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इन पीजी इमारतों में लगभग 47,000 छात्र और कामकाजी लोग रह रहे हैं। निगम की टीमें मौके से जुटाए गए सभी दस्तावेजों और ढांचागत डिटेल्स को इकट्ठा कर रही हैं। सुरक्षा मानकों, फायर एनओसी और भवन नियमों की जांच के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इन इमारतों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें: 160 से बढ़कर 190 तक पहुंचा भारत का परमाणु जखीरा! 30 नए हथियारों के दावे से पाकिस्तान-चीन में खलबली| India nuclear warheads

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds