मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग की खबरों पर लगा ब्रेक, एक्ट्रेस बोलीं- भाई शांत हो जाओ… Mrunal Thakur Dating Rumours

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 10 अगस्त 2026, 04:43 AM Updated: 10 अगस्त 2026, 04:43 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mrunal Thakur Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं। इस बार उनका नाम भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा गया। दोनों की एक साथ मौजूदगी का दावा करने वाले एक वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, मृणाल ठाकुर ने खुद इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देकर साफ कर दिया कि उनके और यशस्वी के बीच ऐसा कुछ नहीं है।

और पढ़ें: धुरंधर के हमजा से पहले, OTT पर इस हमजा ने मचाया था तहलका… आज भी नहीं भूले दर्शक| Entertainment News

कैफे वीडियो के बाद शुरू हुई डेटिंग की चर्चा| Mrunal Thakur Dating Rumours

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक कैफे से बाहर निकलते हुए देखने का दावा किया गया। वीडियो सामने आते ही दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बढ़ती चर्चाओं के बीच मृणाल ने खुद इस मामले पर जवाब देना जरूरी समझा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कमेंट का जवाब देते हुए अफवाहों पर सवाल उठाया और कहा कि आखिर लोगों को ऐसी बातों पर भरोसा कैसे हो जाता है।

मृणाल ने कहा- भाई शांत हो जाओ

यशस्वी के साथ नाम जोड़े जाने पर मृणाल ने लिखा, ‘भाई शांत हो जाओ, मुझे दिखाओ कि हम एक साथ कहां थे?’ उन्होंने आगे कहा कि लोग इतनी जल्दी सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को सच क्यों मान लेते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी तंज कसा कि देश में कई जरूरी मुद्दे चल रहे हैं और लोगों को उन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही मुद्दों पर वीडियो बनाने से ज्यादा व्यूज भी मिल सकते हैं। मृणाल के इस जवाब के बाद साफ हो गया कि यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Entertainment News
source: Instagram

धनुष के साथ भी जुड़ चुका है नाम

मृणाल ठाकुर का नाम इससे पहले अभिनेता धनुष के साथ भी जोड़ा जा चुका है। अगस्त 2025 में ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर के दौरान दोनों की गर्मजोशी से मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी।

हालांकि, मृणाल ने बाद में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी अफवाहें आखिर शुरू कहां से होती हैं। एक्ट्रेस कई मौकों पर साफ कर चुकी हैं कि धनुष के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है। इसके अलावा मृणाल का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ रह चुका है रिश्ता

मृणाल की जिंदगी में एक रिश्ता ऐसा भी रहा है, जो सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह नहीं था। एक्ट्रेस लेखक शरद चंद्र त्रिपाठी को डेट कर चुकी हैं। दोनों ने ‘नच बलिए 7’ में बतौर कपल हिस्सा लिया था और उस दौरान अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की थी। दोनों को उम्मीद थी कि उनके परिवार इस रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बाद में दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

डीपफेक वीडियो को लेकर भी जताई नाराजगी

मृणाल ठाकुर हाल में डीपफेक को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों को चेतावनी दी थी, जो उनकी तस्वीरों और आवाज के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी कंटेंट तैयार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा था कि उनकी तस्वीर, वीडियो या आवाज का गलत इस्तेमाल उन्हें स्वीकार नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज डीपफेक कंटेंट को लेकर चिंता जता चुके हैं।

और पढ़ें: पहले खुद अनादर करती थीं, अब संस्कार सिखा रही हैं… भूमि पेडनेकर की टीचर ने खोली पोल| Bhumi Pednekar controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds