इंस्टाग्राम पर दी धमकी को 11 दिन बाद किया सच, छात्रा को 4 गोलियां मार खुद भी दे दी जान| Meerut Shooting Case

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 01 अगस्त 2026, 03:39 AM Updated: 01 अगस्त 2026, 03:39 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Meerut Shooting Case, जहां देर रात तक उसका ऑपरेशन चला। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें: 12 हजार की सैलरी और खातों में लाखों रुपये; केरल की 3 महिला टीचर्स का ड्रग्स नेटवर्क से चौंकाने वाला कनेक्शन| Kerala MDMA Case

11 दिन पहले इंस्टाग्राम पर लिखी थी धमकी| Meerut Shooting Case

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसकी तैयारी पहले से की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि 18 जुलाई को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, “मेरे प्यार से भी बुरा मेरा बैर, सिर पर मार दूं गोली।” इस पोस्ट के ठीक 11 दिन बाद उसने कथित तौर पर उसी धमकी को अंजाम दे दिया।

जेल से बाहर आने के बाद लगातार कर रहा था संपर्क

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आदित्य और अनुष्का पहले एक-दूसरे को जानते थे। कुछ समय पहले आदित्य जेल चला गया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। जमानत पर रिहा होने के बाद वह लगातार अनुष्का से दोबारा संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्रा उससे दूरी बनाए हुए थी। पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था।

टैटू के बाद बढ़ा विवाद, लव ट्रायंगल एंगल से जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि अनुष्का ने अपने हाथ पर ‘आर्यन’ नाम का टैटू बनवाया था। पुलिस को शक है कि आदित्य ने यह टैटू देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर छात्रा पर दबाव बनाने और धमकियां देने लगा। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच प्रेम संबंध और संभावित लव ट्रायंगल के एंगल से भी कर रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आदित्य पहले से पार्क के बाहर बाइक लेकर खड़ा था। कुछ देर बाद अनुष्का स्कूटी से वहां पहुंची। दोनों के बीच करीब एक मिनट तक बातचीत और बहस हुई। इसके बाद आदित्य ने पिस्टल निकालकर सबसे पहले अनुष्का के सिर में गोली मारी। छात्रा के गिरने के बाद उसने एक गोली गर्दन और दो गोलियां पेट में दाग दीं। वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने खुद अपने सीने पर गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों सड़क पर लहूलुहान पड़े थे।

घटनास्थल से दो पिस्टल और कारतूस बरामद

गोली चलने की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से दो पिस्टल, पांच खोखे और आदित्य की जेब से कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अनुष्का की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर करने की तैयारी

घायल छात्रा को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कई घंटे तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों ने पेट में फंसी गोली निकालने की कोशिश की। अस्पताल के अनुसार, अनुष्का की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उसे दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकता है।

परिजनों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

अनुष्का के परिवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आदित्य काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि लगातार हो रहे उत्पीड़न के बाद ही आरोपी ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आठ मामलों का आरोपी था आदित्य

जांच में पता चला है कि आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने, शस्त्र फैक्ट्री चलाने, लूट, चोरी और फायरिंग समेत आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। कुछ महीने पहले सरूरपुर पुलिस ने उसे पांच पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि लोहियानगर इलाके में फायरिंग के मामले में भी वह जेल जा चुका था।

जांच के हर पहलू पर पुलिस की नजर

फिलहाल पुलिस इस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचे, घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और क्या इस पूरे घटनाक्रम में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए आदित्य और अनुष्का की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं, जबकि स्वाट टीम भी जांच में जुटी है।

और पढ़ें: जिंदा बचेंगे या नहीं पता नहीं था… NEET प्रदर्शन से जुड़े जुनैद ने बताई हिरासत की खौफनाक रात| Junaid detention claim

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds