फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्यार और फिर शादी, अब 4 साल बाद युवती ने लगाया मौत को गले!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 01 Mar 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Mar 2022, 12:00 AM

सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों में दोस्ती और प्यार होना आजकल आम सी बात हो गई है। ऐसे अक्सर ही कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं, जब दो लोगों के बीच की प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए ही होती है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी 4 साल फेसबुक से। लेकिन अब इस लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया है, क्योंकि युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

ये घटना उत्तर प्रदेश के बांदा की है। यहां एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। उसका पंखे पर लटकता हुआ उसका शव मिला। मामला कुछ ऐसा है कि 30 साल की रंजना की 4 साल पहले फेसबुक पर बंगाली पुरा के रहने वाले एक अमित नाम के शख्स से मुलाकात हुई थीं।

दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर रंजना ने अमित के साथ शादी भी कर ली। इसके कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। बताया जाता है कि शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगे थे। 

नौबत तलाक तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया था और इसके लिए कोर्ट में तलाक की अपील भी कर दी। कोर्ट ने दोनों को समझौता करने के लिए 6 महीनों का वक्त दिया था। इस बात को 5 महीने बीत गए थे और इस बीच ही अचानक रंजना ने अपनी जान दे दी। रंजना का शव घर में ही कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना LIC में जॉब करती थी और अमित कैफे चलाया करता था। दोनों के बीच अफेयर चला और फिर उन्होंने परिवारवालों की रजामंदी के बिना ही शादी कर ली। शादी के बाद रंजना की नौकरी छूट गई। जिसके चलते रंजना अपने पति से नाखुश रहने लगी थीं। 

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बांदा डिप्टी एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के कालू कुआं में एक महिला ने अपने पति के घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds