वायरल होने के लिए रच डाली तीन बहनों ने एक लड़के से शादी, पुलिस की एंट्री के बाद खुली पूरी पोल| Amroha viral wedding

Nandani | Nedrick News Amroha Published: 30 जुलाई 2026, 10:22 PM Updated: 30 जुलाई 2026, 10:22 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Amroha viral wedding: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की तीन बहनों की एक ही युवक से शादी का वायरल वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस और बाल कल्याण समिति को हस्तक्षेप करना पड़ा। जांच के दौरान तीनों बहनों ने स्वीकार किया कि शादी असली नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया गया एक प्रैंक था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है।

और पढ़ें: हैदराबाद का यह ब्रिज देख चकराया लोगों का दिमाग…  हर्ष गोयनका ने यूं ली चुटकी| Hyderabad bridge viral video

वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान| Amroha viral wedding

जानकारी के मुताबिक, अलका, संतोष और देविका नाम की तीनों बहनें लंबे समय से इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं। 17 जुलाई को उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीनों को अपने कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी करते हुए दिखाया गया। वीडियो देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे सच मान लिया और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

जांच में सामने आई सच्चाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान तीनों बहनों ने बताया कि शादी केवल एक नाटकीय प्रस्तुति थी और इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना था। उन्होंने माना कि यह कदम सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने के लिए उठाया गया था।

वायरल होते ही बढ़ गए फॉलोअर्स

बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीनों बहनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी। ‘राजपूत गर्ल’ नाम से लोकप्रिय उनके अकाउंट पर अब पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। उनकी पहले की वीडियो भी लाखों-करोड़ों व्यूज हासिल करती रही हैं, लेकिन इस वीडियो ने उन्हें और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

शादी के प्रैंक का खुलासा होने के बाद इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कई लोगों ने इसे लोकप्रियता पाने का गलत तरीका बताया। एक यूजर ने लिखा कि “शादी जैसे रिश्ते का मजाक नहीं बनाना चाहिए।” वहीं दूसरे ने टिप्पणी की कि “सिर्फ वायरल होने के लिए इस तरह का कंटेंट बनाना गलत संदेश देता है।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसे तरीके अपनाने पड़ें, तो ऐसी लोकप्रियता का कोई मतलब नहीं है।

अब भी बरकरार रखा सस्पेंस

दिलचस्प बात यह है कि बाल कल्याण समिति के सामने सच्चाई स्वीकार करने के बावजूद तीनों बहनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक इस प्रैंक का खुलासा नहीं किया है। वे अभी भी अपनी पोस्ट और वीडियो में दर्शकों से पूरी शादी का व्लॉग देखने की अपील करती नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: रूस में 4 केले और दही खरीदते ही उड़ गए भारतीय के होश! कीमत सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान| Viral News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds