वो साइकोटिक था उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था…नीति टेलर ने एक्स-बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप| Niti Taylor News

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 08 जुलाई 2026, 03:12 AM Updated: 08 जुलाई 2026, 03:12 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Niti Taylor News: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री नीति टेलर ने पहली बार अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान नीति ने बताया कि उनका एक एक्स-बॉयफ्रेंड बेहद हिंसक स्वभाव का था। उन्होंने दावा किया कि एक बार उसने सिगरेट से उनकी जांघ के अंदरूनी हिस्से को जला दिया था। इतना ही नहीं, उसने उनके साथ मारपीट भी की। नीति ने कहा कि उस घटना के बाद उन्होंने हमेशा के लिए वह रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।

और पढ़ें: 2 दिन में OTT से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज… आखिर किसे थी फिल्म से दिक्कत? Satluj Movie Controversy

‘उस रात उसने मुझे थप्पड़ मारा और सिगरेट से जला दिया’ |Niti Taylor News

शो में मिनी माथुर, रूही दोसानी और देल्बर आर्या के साथ बातचीत के दौरान नीति टेलर ने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने अपनी स्किन पर मौजूद निशान दिखाते हुए कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार उन्हें सिगरेट से जला दिया था। नीति ने बताया कि यह घटना उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के जन्मदिन की रात हुई थी। उनके मुताबिक, वह अचानक बेहद आक्रामक हो गया और हिंसक व्यवहार करने लगा। उन्होंने कहा, “वह बहुत हिंसक और साइकोटिक था। उसने मुझे थप्पड़ मारा और सिगरेट से जला दिया। उस पल मैंने तय कर लिया कि अब यह रिश्ता खत्म करना ही सही होगा। मैंने सिर्फ इतना कहा- अलविदा, फिर मिलते हैं।”

‘कम उम्र में इंसान लोगों को ठीक से समझ नहीं पाता’

नीति ने कहा कि उस समय वह काफी छोटी थीं और रिश्तों को लेकर उतनी समझ नहीं थी। उन्होंने माना कि कम उम्र में कई बार लोग सामने वाले के व्यवहार और असली स्वभाव को पहचान नहीं पाते। उन्होंने कहा कि जब इंसान भावनात्मक रूप से कमजोर होता है, तब वह कई गलत चीजों को भी नजरअंदाज कर देता है। हालांकि, समय रहते उन्होंने उस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं।

शादी और अलगाव की अफवाहों पर भी तोड़ी थी चुप्पी

नीति टेलर ने अगस्त 2019 में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा से सगाई की थी। इसके करीब एक साल बाद, 13 अगस्त 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2024 में दोनों के अलग होने की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थीं। हालांकि, उस समय नीति ने इन खबरों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उन्होंने कहा था कि हर अफवाह का जवाब देना जरूरी नहीं होता। उनके शब्दों में, “जब आप कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, तो कई बार वही आपका जवाब होता है। अगर कुछ हो ही नहीं रहा है, तो सफाई देने की भी जरूरत नहीं होती।”

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं नीति टेलर

नीति टेलर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और साल 2009 में टीवी शो ‘प्यार का बंधन’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। उन्हें असली पहचान ‘कैसी ये यारियां’ में नंदिनी मूर्ति के किरदार से मिली। इस शो में अभिनेता पार्थ समथान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और दोनों टीवी की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल हो गए। इसके बाद नीति ‘गुलाम’, ‘इश्कबाज’ और कई अन्य टीवी शोज में नजर आईं। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में भी हिस्सा लिया। आखिरी बार वह साल 2023 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में दिखाई दी थीं।

‘अलायंस’ में किया निजी जिंदगी का खुलासा

नीति ने अपने अतीत से जुड़ा यह खुलासा प्राइम वीडियो के रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में किया। अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार बदलते समीकरण और रणनीतियां देखने को मिलती हैं। हाल ही में शो से वंशज सिंह एलिमिनेट हुए, जबकि अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपनी संसदीय जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। उनकी जगह अभिनेता-निर्माता सोहेल खान, इन्फ्लुएंसर वृद्धि पटवा और आगु स्टेनली चिएडोजी ने शो में एंट्री ली है।

और पढ़ें: गरीब ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी, अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के बयान पर फूटा लोगों का गुस्सा| Lock Upp 2 controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds