Samay Raina Latest News: मशहूर कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ देखने के लिए मुंबई में पूरा का पूरा थिएटर बुक कर लिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने फैंस के लिए फिल्म के 250 टिकट बिल्कुल मुफ्त देने का ऐलान भी किया है।
समय रैना ने इस खास पहल की जानकारी शनिवार रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि वह अगले दिन मुंबई में फिल्म ‘Alpha’ देखने जा रहे हैं और इसके लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्री-सेल लिस्ट में रजिस्टर्ड 250 लकी फैंस को व्हाट्सऐप के जरिए फिल्म के टिकट भेजे जाएंगे। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है कि टिकट पाने वाले लोगों का नाम उनकी प्री-सेल लिस्ट में पहले से दर्ज होना चाहिए।
आलिया और शरवरी के लिए खास अंदाज में जताया प्यार|Samay Raina Latest News
समय रैना ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि यह कदम उन्होंने सिर्फ अपने फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भी उठाया है। उन्होंने लिखा कि दोनों अभिनेत्रियां उनके शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आई थीं और यह उसी का एक छोटा-सा धन्यवाद है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आलिया और शरवरी बेहद शानदार हैं और उन्हें उनकी नई फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से फिल्म के दौरान मिलने की बात भी कही।

‘India’s Got Latent 2’ से जुड़ा है खास कनेक्शन
हाल ही में समय रैना के शो ‘India’s Got Latent 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो के दौरान तीनों के बीच हुई मजेदार बातचीत और शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उसी यादगार मुलाकात को खास बनाने के लिए समय रैना ने अपने फैंस के साथ फिल्म देखने का फैसला किया है। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर टिकट पाने की होड़ मच गई है। कई यूजर्स इस पहल की तारीफ कर रहे हैं, जबकि उनके फैंस लगातार प्री-सेल लिस्ट में शामिल होने और मुफ्त टिकट पाने को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं।
‘Alpha’ में दिखेगा आलिया भट्ट का दमदार एक्शन
फिल्म ‘Alpha’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसमें आलिया भट्ट पहली बार फुल-फ्लेज्ड एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता थी। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है।






























