Delhi: दूसरे धर्म के युवक के साथ की थी शादी, अब युवती का संदिग्ध हालत में मौत!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 21 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती ने अपने परिवारवालों की मर्जी के बिना ही दूसरे धर्म के युवक के साथ लव मैरिज की थी। युवती करारी कस्बे की रहने वाली थी। युवती के लापता होने के बाद उसके परिवार के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारी हंगामा किया था। यही नहीं मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश सिंह को एसपी से निलंबित तक कर दिया था।

फिर इस मामले में बाद में युवती ने पुलिस को कोर्ट मैरिज वाले दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। बुधवार की रात को पुलिस ने युवती की मौत की खबर दी, जिसके बाद उसके घरवाले शव लेने को घर ले जाया गया। 

बता दें कि करीब साढ़े तीन साल पहले युवती ने करीब दूसरे धर्म के साथ करीब प्रेम विवाह किया था। इनकी शादी को लेकर करारी कस्बे में खूब हंगामा भी हुआ था। परिवारवालों और हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद युवती ने खुद को बालिग बताया और युवक के साथ प्रेम विवाह करने की बात कही। साथ ही साथ उसने कोर्ट मैरिज के कागज भी अदालत को दिखाए। 

इसके बाद से ही युवती अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। दिल्ली पुलिल ने बुधवार को युवती के घरवालों को फोन पर बताया कि उनकी बेटी की छत से गिरकर मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद से ही युवती का पति फरार बताया जा रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds