चकाचौंध से गुमनामी तक MeToo ने मिट्टी में मिलाई इन सेलेब्स की साख, अब नहीं पूछ रहा कोई भाव। Metoo affected Bollywood

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 30 May 2026, 04:58 AM | Updated: 30 May 2026, 04:58 AM

Metoo affected Bollywood: साल 2018 के अंत में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त भूचाल सा आ गया था जब फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया था। तनुश्री दत्ता के इस आरोप ने भारत में पहली बार मीटू मूवमेंट को बड़ी पहचान दे दी। उसके बाद अनगिनत सितारों से लेकर आम महिलाओं ने अपने कार्यक्षेत्र में हुए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की कहानी साझा की थी, जिसने इंडियन सोसायटी में कार्यरत महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता को भद्दे तरीके से उजागर कर दिया था, मगर इस मूवमेंट के कारण कई सितारे ऐसे है जिनके करियर पूरी तरह से तबाह हो गये तो वहीं कुछ को तो ढंग से काम भी नहीं मिल रहा है। अपने इस लेख में हम जानेंगे कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में, जिनकी बेहतर छवि मीटू मूवमेंट के कारण खराब हुई और उन्हें आज काम भी नहीं मिल रहा है।

और पढ़े: BPSC टीचर बनते ही बदले तेवर! पति बोला- मैंने पढ़ाया, जमीन बेची… अब प्रेमी संग रह रही पत्नी| Bihar BPSC Teacher Controversy

आलोक नाथ करियर पर दाग – Metoo affected Bollywood

बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी के नाम से फेमस आलोक नाथ (Alok Nath) के करियर पर तब दाग लग गया जब राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आरोप लगाया कि 90 के दशक में सीरियल तारा के समय आलोक नाथ ने विनता नंदा के साथ यौन उत्पीड़न, वॉइलेंस और उनका रेप किया था.. ये खुलासा जंगल की आग की तरह फैला.. हालांकि आलोक नाथ ने विनता नंदा पर मानहानी की केस भी किया था, और एक साल तक चले मुकदमें में आलोक नाथ पर लगे आरोपो को कोई सबूत नहीं मिले थे, जिससे ये मामला खत्म हो गया था, लेकिन उनके अलावा भी तीन और महिलाओं ने आलोक नाथ पर संगीन आरोप लगाये..  इससे उनकी छवि को काफी धक्का लगा और उन्हें काम मिलना ही लगभग बंद हो गया, उसके बाद वो काफी कम प्रोजेक्ट में नजर आये है। गुनाह भले ही साबित न हुआ हो लेकिन करियर जरूर तबाह हो गया।

तनुश्री ने किया चौकाने वाला खुलासा – Metoo affected Bollywood

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) और नाना पाटेकर … 2000 के दशक में अपनी बोल्ड अदाकारी से रातोरात छा जाने वाली तनुश्री दत्ता का करियर भले ही उतना सक्सेसफुल नहीं रहा लेकिन 2018 में जब उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी.. तब वो काफी चर्चा में आई थी। उन्होंने बताया कि 2008 की फिल्म हॉर्न ओके में एक आइटम नंबर करते समय नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, तनुश्री ने खुलासा किया कि उनके नाना पाटेकर के साथ कोई शॉट नहीं थे लेकिन बावजूद इसके शॉट डाले गए।

जब तनुश्री ने इसका विरोध किया तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता ने उनकी कार पर हमला कर दिया था और वो उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। हालांकि नाना पाटेकर ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उनके फैंस उनका सच जानते है.. तनुश्री के आरोप केवल पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन इन आरोपो को लगाने के बाद तनुश्री फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह से साइडलाइन कर दी गई.. और नाना पाटेकर आज भी फिल्मों में सक्रिय है।

और पढ़े: रिश्तेदारों की भीड़ ने बढ़ाया खतरा! 19 दिन का बच्चा गंभीर हालत में पहुंचा… डॉक्टर बोले- ये गलती न दोहराएं| Newborn care mistakes

जब कैलाश खैर काफी विवादों में फंस गए

कैलाश खैर- कैलाश खैर (Kailash Kher) एक ऐसे सिंगर है जिनकी आवाज के करोड़ो फैंस है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो फिल्म इंडस्ट्री में कम सक्रिय है.. उनके स्टेज शोज को अक्सर खराब करने की भी बात सामने आई है,.. वहीं महिला फोटो जर्नलिस्ट नताशा होमरजानी और सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खैर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश खैर ने उनका यौन उत्पीड़न किया.. उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिससे कैलाश खैर काफी विवादों में फंस गए., खासकर जब उन्होंने सोना महापात्रा के आरोपो को याद न होने की बात कह कर नताशा को लेकर कहा कि उनकी मंशा ऐसी नहीं थी, अगर उन्हें बुरा लगा तो वो माफी चाहते है, लेकिन इन आरोपो के बाद एक तरफ सोना महापात्रा की मांग कम हो गई तो वहीं कैलाश खैर के करियर को भी नुकसान हुआ है।

चेतन भगत पर महिला ने लगाया आरोप – Metoo affected Bollywood

चेतन भगत (Chetan Bhagat) की थ्री इडियट्स, काइ पो चे, हार्फ गर्लफ्रेंड जैसी सुपहिट फिल्में जिनकी किताबों पर बेस्ड है, वो बुक राइटर है चेतन भगत.. लेकिन विवादों से दूर रहने वाले चेतन भगत के साथ विवाद तब जुड़ गया जब एक महिला ने उन पर आरोप लगाया कि वो शादीशुदा होते हुए भी उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे, महिला ने चेतन भगत के इरादों को गलत कहते हुए चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। हालंकि इस चैट के वायरल होने के बाद चेतन भगत ने खुद पोस्ट लिख कर इन आरोपो को स्वीकार किया था और महिला से अपनी हरकतों के लिए माफी भी मांगी थी। जिसके बाद ये मामला शांत हो गया था। लेकिन 2017 के बाद चेतन भगत की किसी भी किताब पर फिल्म बनाने से निर्माता निर्देशक कतराने लगे है।

ऐसे कई सितारे है जिन पर आरोप लगे, जिसमें सुभाष घई, पियूष मिश्रा, साजिद खान, विकास बहल, रजत कपूर जैसे दिग्गज सितारे शामिल है, लेकिन सभी ने आरोपो को खारिज ही किया है। गौर किया जाये तो मीटू का असर चंद लोगो को छोड़ कर किसी पर भी खास नहीं पड़ा है.. ये दुख की बात है कि लोगो ने इसे सिस्टम का हिस्मा मानकर आंदोलन की लगभग खत्म कर दिया है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds