Age Shaming करने वालों को शमिता शेट्टी का मुंहतोड़ जवाब, ट्रोल्स को दिखाया आईना – Shamita Shetty Trolls

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 29 May 2026, 06:13 AM | Updated: 29 May 2026, 06:13 AM

Shamita Shetty Trolls: हमारे बॉलीवुड में भले ही हीरो 60 के हो जाये लेकिन वो 20 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकते है लेकिन अगर कोई एक्ट्रेस 40 पार कर जाये और वो सिंगल हो, तो उसे एज शेमिंग करने से बाज नहीं आते कुछ लोग.. लेकिन ये 21वी सदी है, यहां बेजज्ती करने वालों को करारा जवाब दिया जाता है.. जैसा जवाब दिया है बोल्ड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने.. 47 साल की हो चुकी शमिता शेट्टी पिछले 25 सालो से फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ी है.. शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म मोंहब्बतें से डेब्यू करने वाली शमिता अब भी सिंगल है,, लेकिन उससे उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है.. लेकिन शमिता की उम्र और सिंगल होने के कारण ट्रोलर्स को जरूर दुख हो रहा है.. उन लोगो ने शमिता को ट्रोल करने की कोशिश की.. लेकिन उल्टा शमिता ने अपने जवाब से कर दी सबकी बोलती बंद… अपने इस वीडियो में जानेंगे कैसे एज शेमिंग पर शमिता ने अपनी बातों से ही लगाया ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा..

Also Read: पश्चिम बंगाल के 5 ऐतिहासिक गुरुद्वारे, जहां गूंजती है सिख इतिहास की अमर विरासत| Gurdwaras in West Bengal

दरअसल एक तरफ शमिता की बड़ी बहन और पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने साल 2009 में बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj kundra) से शादी करके घर बसाया और अब वो दो बच्चों की मां भी है, तो वहीं शमिता अब भी सिंगल है, इसलिए अक्सर फैंस शिल्पा और शमिता को एक दूसरे से कंप्येर करते रहते है। हालांकि सभी जानते है कि शिल्पा शमिता से हर मामले में ज्यादा सक्सेसफुल है, चाहे को करियर हो या रिश्ता.. लेकिन इससे दोनों बहनो के रिश्ते में कभी कोई मनमुटाव नहीं आया..मगर शायद कभी कभी लोगों को जवाब देना जरूरी होता है.. इसिलए शमिता ने इस बार सबकुछ शांति से जाने देने बजाये जाहिर कर दी है अपनी नाराजगी..

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) सोशल पर काफी एक्टिव रहती है.. इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो काफी रिलेक्स और खूबसूरत नजर आ रही है, लेकिन टोलर्स को उनके सिंगल लाइफ इंजॉय करने से भी प्रोबल्म है, उन्होंने शमिता की एज शेमिंग करने की कोशिश करते हुए कहा आपकी उम्र हो गई है, आप में पहले वाली बात नहीं रही’… वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर आप शादी समय पर कर लेती तो आपके बच्चे  भी आज बड़े बड़े हो गए होते।

Also Read: फीचर फोन वालों की बल्ले-बल्ले! अब सिर्फ 123 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा| Itel jio recharge plan

लेकिन शमिता (Shamita Shetty) ने इन कमेंट को यूही लेट गो करने के बजाये अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए दे दिया है करारा जवाब.. (Shamita Shetty) ने पहले कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि मैं इस मौके का इस्तेमाल शानदार जवाब देने के लिए करूंगी.. वो उम्र के हिसाब के अलग दिखेंगी.. लेकिन उन्हें खुशी है कि वो अपनी उम्र में भी काफी हेल्दी है, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है, समय के साथ चीजे बदलती है, सबसे जरूरी ये है कि वो फिट और खुश है।

और मेरे लिए यहीं मायने रखता है… वहीं सिंगल होने की बात पर शमिता (Shamita Shetty) ने कहा कि जो उन्हें इसकी सलाह दे रहे है.. उन्होंने शादी करके क्या उखाड़ लिया है। शमिता ने कहा कि सिंगल औरतो को उनकी बढ़ती उम्र पर शर्मिंदा करने के लिए अपने बाबा आदम के जमाने की पितृसत्तात्मक दकियानूसी सोच को थोपने के लिए क्यों फॉलो करते हो.. अभी के अभी अनफॉलो कर दों..यहीं सबसे बड़ा अहसान होगा। वेल शमिता का ये करारा जवाब ट्रोलर्स का मुंह बंद करने के लिए काफी है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds