मां चली गईं और पति छोड़ गए… अब घर श्मशान सा लगता है! दर्द में टूट गईं राखी सावंत| Rakhi Sawant News

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 28 May 2026, 04:26 PM | Updated: 28 May 2026, 04:26 PM

Rakhi Sawant News: हमेशा हंसती, मस्ती करती और अपने बेबाक अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने वाली राखी सावंत इस बार बेहद इमोशनल नजर आईं। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं राखी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान वह इतना भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू रुक ही नहीं पाए। माहौल इतना भावुक हो गया कि भारती सिंह भी खुद को संभाल नहीं सकीं।

राखी सावंत ने अपनी जिंदगी के अकेलेपन, टूटे रिश्तों और अंदर के दर्द को पहली बार इतने खुले अंदाज में लोगों के सामने रखा। सोशल मीडिया पर अब इस पॉडकास्ट की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

और पढ़ें: NEET पेपर लीक पर बयान देकर फंसे विशाल ददलानी? इंडियन आइडल से निकाले जाने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी| Vishal Dadlani NEET Controversy

‘कोई पूछने वाला नहीं कि खाना खाया या नहीं’ Rakhi Sawant News

पॉडकास्ट में बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि वह कई बार रातों में अकेले बैठकर रोती हैं। उन्होंने बताया, “कल रात भी बहुत रोई हूं। अब जिंदगी में कोई ऐसा नहीं है जो पूछे कि खाना खाया या नहीं। मां थीं तो हमेशा पूछती थीं कि खाना खा ले।” राखी की यह बात सुनते ही वहां मौजूद भारती और हर्ष दोनों काफी भावुक नजर आए। राखी ने बताया कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी में खालीपन और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब वह अपने घर लौटती हैं तो वहां का सन्नाटा उन्हें अंदर तक तोड़ देता है।

‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’

अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए राखी ने कहा, “जब घर आती हूं तो ऐसा लगता है जैसे श्मशान घाट हो। कोई नहीं है बात करने वाला, कोई नहीं है पूछने वाला। जिंदगी में बिल्कुल अकेली हो गई हूं।” उन्होंने आगे कहा कि अब दोबारा शादी करने की हिम्मत भी नहीं बची है। राखी ने अपने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उन्हें प्यार नहीं, बल्कि अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे।

राखी ने कहा, “अब भरोसा ही खत्म हो गया है। लगता है लोग बीवी नहीं चाहते, बस सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।”

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए लोग

राखी सावंत की बातें सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी भावुक हो गए। कई लोगों ने कहा कि राखी बाहर से भले ही मजाकिया और बिंदास दिखती हों, लेकिन अंदर से वह काफी टूटी हुई हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर इनके सारे ड्रामे को छोड़ दें तो राखी दिल की बहुत अच्छी इंसान हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “राखी एक बॉर्न सुपरस्टार हैं और हमेशा सच बोलती हैं।” कई लोगों ने उनकी ईमानदारी और खुलकर अपनी बात रखने की भी तारीफ की।

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर लोग राखी को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से देखते हैं, लेकिन उनके संघर्ष और दर्द को बहुत कम लोग समझते हैं।

दो शादियां टूटीं, अब अकेले जी रही हैं जिंदगी

राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2022 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने बिजनेसमैन आदिल खान से शादी की। हालांकि यह रिश्ता भी एक साल के अंदर टूट गया। आदिल और राखी के रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिले थे।

और पढ़ें: अनन्या पांडे का भरतनाट्यम सीन बना ट्रोलिंग का शिकार! चंकी पांडे ने किया बचाव| Bollywood Bharatanatyam controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds