Trending

वरुण धवन का छूटा 26 साल पुराना साथ, एक्टर ने इमोशनल होते हुए कही दिल की बात!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Jan 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस वक्त काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उनका किसी खास के साथ 26 साल पुराना साथ जो छूट गया। हम बात कर रहे हैं वरुण धवन के ड्राइवर (Varun Dhawan Driver Death) की। दरअसल, वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का हाल ही में निधन हो गया, जिसके बाद एक्टर काफी गमगीन हैं।

मनोज की मौत दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की वजह से हुई। मंगलवार को एक ब्रांड शूट के सेट पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया। उस दौरान तुरंत ही मनोज को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में लेकर जाया गया। लीलावती के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने ड्राइवर मनोज के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से वरुण धवन काफी भावुक हो गए हैं और वो उनके साथ गुजारे अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। वरुण धवन ने मनोज के साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि वरुण धवन का अपने ड्राइवर के साथ रिश्ता कितना गहरा था।

वीडियो में वरुण ड्राइवर मनोज से सबको इंट्रोड्यूज कराते हुए नजर  कहते हैं- ‘वो इंसान जो हमेशा मेरे साथ रहता है वो है मेरे ड्राइवर मनोज। वो काफी सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि आप सब मनोज से मिलें। मेरी पूरी जर्नी में मनोज मेरे साथ रहे।’

वरुण ने ये पुराना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मनोज पिछले 26 सालों से मेरी जिंदगी में थे। वो मेरा सबकुछ थे। मेरे पास दुख जताने के लिए अभी शब्द नहीं है। मैं बस चाहता हूं लोग मनोज के ह्यूमर और उनके पैशन के लिए उनको हमेशा याद रखें। मैं इस चीज का आभारी रखूंगा कि मनोज दादा आप मेरी जिंदगी में आए।’
वरुण धवन की इमोशनल पोस्ट को देखकर आम लोगों के साथ कई सेलेब्स भी भावुक हो रहे हैं और मनोज को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा- ‘मनोज दादा के परिवार और वरुण तुम्हारे प्रति हार्दिक संवेदना।’ वहीं आयुष्मान खुराना ने लिखा- ‘गहरी संवेदना भाई।’ सिद्धांत कपूर ने लिखा- ‘माफ करना भाई, वो एक अद्भुत व्यक्ति थे, वफादार और प्यार और जीवन से भरे हुए थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, लव यू वीडी मेरे भाई।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds