एक्ट्रेस का बोरे में शव मिलने से सनसनी, पति ने कबूला अपना जुर्म!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम बीते दिनों कथिच तौर पर लापता हो गई थीं। अब उनसे जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम का शव मिला है। ढाका के केरानीगंज में एक पुल के पास एक बोरी में राइमा की लाश मिली। सोमवार 17 जनवरी को कदमटोली क्षेत्र के अलीपुर ब्रिज के पास एक्ट्रेस का शव देखा गया, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि राइमा की हत्या बेरहमी से की गई थी। उनकी शरीर पर कई चोटों के निशान थे। हत्या करने के बाद शव को शव बोरे में बांधकर पुल के पास फेंक दिया था। पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच की। 

बता दें कि राइमा इस्लाम शिमू के लापता होने के बाद रविवार को ही उनके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में अस्वाभाविक मौत का भी मामला दर्ज किया और पूछताछ करने के लिए राइमा के पति शखावत अली के साथ ही उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि राइमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के पति ने ही की है। 

ढाका पुलिस ने अपने बयान में एक्ट्रेस की हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई। राइमा के पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। 

राइमा ढाका के ग्रीन रोड में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। रविवार सुबह वो शूटिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं तो फिर परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। 35 साल की राइमा अपने करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds