Rakhi Sawant: राखी सांवत… को आज आप एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में देखते है जो एक नंबर की ड्रामेबाज और सेल्फ सेंटरर्ड है.. जो सुर्खियों में रहने के लिए कोई भी विवाद खड़ा कर सकती है.. असल में लोग उन्हें न भूले इसके लिए वो कोई न कोई तरीका खोज ही लेती है… जैसा कि अभी हुआ है.. राखी सांवत ने अभी कुछ समय पहले एक मौलवी से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन दो दो शादियों के फेल होने के बाद अब राखी से शादी करने में लोग कतरा रहे है.. ऐसा खुद राखी कह रही है। 47 साल की हो चुकी राखी सांवत वैसे तो सिंगल है लेकिन अब वो मां बनना चाहती है।
Also Read: Rohini Ghavari statement: रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी प्रमुख को बताया दलाल, मचा सियासी बवाल
माँ बनाना चाहती थी राखी सावंत
राखी ने कहा कि उनकी मां हमेशा चाहती थी कि वो शादी करके घर बसा लें और बच्चो को जन्म देकर एक अच्छी मां बने,… लेकिन उनका करियर इतना उतार चढ़ाव भरा रहा कि दो दो शादियां करने के बाद भी वो इस खुशी से वंचित रही.. अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर क्यों राखी अब बनना चाहती है मां.. दरअसल राखी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो भले ही 47 साल की हो चुकी है, लेकिन वो करीब 29 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है.. उन्होंने यहां बहुत से असली नकली लोगो को देखा है.. वहीं एक नहीं बल्कि दो दो शादी की उन्होंने.. सपना देखा कि शायद शादी करके स्टेबल लाइफ जियेंगी, लेकिन दोनो ही शादी टूट गई।
जान से मरने ने वाले थे आदिल खान
दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की थी, लेकिन 8 महीनों में ही दोनो अलग हो गए.. जबकि इसके लिए तो राखी ने इस्लाम भी अपना लिया था और फातिमा बन गई थी.. मगर फिऱ भी कुछ समय के बाद राखी ने बताया कि उनका दूसरा पति उन्हें मारना चाहता था। उन्होंने कहा कि आदिल उन्हें एक होटल में ले गया था, जहां से वो उन्हें धक्का देकर मारने वाला था, लेकिन राखी को इसका पता चल गया औऱ वो भाग गई.. ऐसे आदमी के साथ रहना आसान नहीं था.. जब आपकी जान को खतरा हो।
अब राखी अकेले है,, उनकी मां भी उनके साथ नहीं है.. ऐसे में अब वो खुद मां बनना चाहती है…खुद बच्चे को जन्म देना चाहती है.. लेकिन परेशानी ये है कि कोई उनसे शादी नहीं करना है। उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त से भी पूछा था लेकिन उसने इंकार कर दिया।
लाखों रूपय खर्च करके अपने एग फ्रीज कराये
राखी ने खुलासा किया कि उन्होंने लाखों रूपय खर्च करके अपने एग फ्रीज कराये थे, काफी तकलीफ झेली थी, लेकिन फिर भी वो अकेली ही है। वो कहती है कि अब वो चाहती है कि कोई उनके पास ऐसा हो जिसे वो हक से अपना कहें, जो उनसे रिश्ता तोड़ कर, धोखा देकर न जाये.. केवल आपका बच्चा ही आपका अपना हो सकता है.. जो आपको छोड़ कर नहीं जायेगा..
राखी सांवत वैसे तो फिर से शादी करना चाहती है, लेकिन अगर कोई शादी नहीं करना चाहता है तो वो अगले ऑप्शन के तौर पर स्पर्म डोनर की तलाश कर रही है.. जो उनके बच्चे का पिता बन सकें। वेल राखी खुद भी कैपेबल है अपने बच्चे को पालने के लिए.. लेकिन देखना ये होगा कि विवादों में रहने वाली ड्रामा क्वीन क्या अपना ये ख्वाब पूरा कर पायेगी।





























