AAP से BJP पहुंचे राघव चड्ढा को मिला बड़ा पद… राज्यसभा की महत्वपूर्ण समिति के बने चेयरमैन| Rajya Sabha MP Raghav Chadha

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 24 मई 2026, 02:34 PM Updated: 24 मई 2026, 02:41 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Rajya Sabha MP Raghav Chadha: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने 20 मई 2026 से प्रभावी समिति के पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसी पुनर्गठन के तहत राघव चड्ढा को समिति की कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद इतनी जल्दी उन्हें अहम संसदीय जिम्मेदारी मिलना पार्टी नेतृत्व के भरोसे को दिखाता है।

और पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टा धमाका 5 दिन में 1.35 करोड़ फॉलोअर्स! BJP-कांग्रेस भी पीछे| Cockroach Janata Party

क्या करती है याचिका समिति?

राज्यसभा की याचिका समिति संसद की सबसे महत्वपूर्ण समितियों में से एक मानी जाती है। यह समिति आम लोगों से मिलने वाली याचिकाओं और शिकायतों पर विचार करती है। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सुझाव देने का काम भी करती है।

ऐसे में इस समिति की अध्यक्षता किसी भी सांसद के लिए बेहद अहम मानी जाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले संसद सत्र में राघव चड्ढा की भूमिका पहले से ज्यादा प्रभावशाली नजर आ सकती है।

समिति में इन सांसदों को भी मिली जगह: Rajya Sabha MP Raghav Chadha

राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, र्वंग्रा नारजरी और संतोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है।

संसद के आगामी सत्र से पहले समिति का यह पुनर्गठन काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार कई नीतिगत मामलों और अहम विधेयकों पर संसदीय समितियों के जरिए तेजी से काम आगे बढ़ा सकती है।

मेनका गुरुस्वामी और अरविंद सावंत को भी नई जिम्मेदारी

इसी बीच राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को ‘कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर बनी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है।

वहीं लोकसभा सचिवालय की अलग अधिसूचना के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ने 21 मई से प्रभावी रूप से अरविंद गणपत सावंत को भी इसी संयुक्त समिति में शामिल किया है। संसद के आगामी सत्र से पहले इन नियुक्तियों को राजनीतिक और संसदीय नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AAP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे राघव चड्ढा

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी। उनके साथ AAP के कई अन्य राज्यसभा सांसद भी बीजेपी में शामिल हुए थे। इनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे नेता शामिल रहे।

बीजेपी में शामिल होते वक्त राघव चड्ढा ने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें महसूस हो रहा था कि वह “गलत पार्टी में सही आदमी” हैं। उन्होंने कहा था कि संविधान के प्रावधानों के तहत उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।

AAP पर लगाए थे गंभीर आरोप

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिस पार्टी को उन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा और जवानी के 15 साल दिए, वही अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक चुकी है।

उनका कहना था कि पार्टी अब देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। राघव चड्ढा के इन बयानों के बाद से ही देश की राजनीति में उनकी नई भूमिका को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

और पढ़ें: 59 साल का सूखा खत्म! C. Joseph Vijay की सरकार में कांग्रेस की वापसी, तमिलनाडु की राजनीति में नया दौर| Tamil Nadu politics

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds