Trending

Star Kids Debut: बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने को तैयार हैं ये मशहूर स्टार किड्स!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 14 Jan 2022, 12:00 AM

पिछले 2 साल तो बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छे नहीं रहे। कोरोना की वजह से लंबे समय तक थिएटर्स, शूटिंग सब पर ब्रेक लगा रहा। कई बड़ी बड़ी फिल्में अटकी रहीं। हालांकि 2022 अपने साथ कई उम्मीदें लेकर आया है। बॉलीवुड को 2022 धमाकेदार होने की उम्मीद है। इस साल कई बड़ी और शानदार फिल्में हमें देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कई नए चेहरों की भी बॉलीवुड में एंट्री हो सकती है, जिसमें कई स्टार किड शामिल रह सकते हैं। 

जी हां, 2022 में कई स्टार किड बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बच्चों संजय कपूर की बेटी तक के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि 2022 में किन सितारों के बच्चे अपनी किस्मत को आजमाने के लिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं…

सुहाना खान 

इसमें सबसे पहला नाम हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना का। जी हां, इस साल सुहाना एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर सकती हैं। सुहाना पॉपुलर अमेरिकन कॉमिक्स सीरीज ‘द आर्चीज के नेटफ्लिक्स वर्जन से डेब्यू कर सकती हैं। 

आर्यन खान 

अगला नाम सुहाना के ही भाई आर्यन खान का है। जी हां, शाहरुख-गौरी के बेटे भी इस साल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख सकते हैं। आर्यन ड्रग्स केस को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर जल्द ही आर्यन को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

अगस्त्य नंदा 

महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी इस साल अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर सकते हैं। वो सुहाना के साथ ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ से नजर आ सकते हैं। अगस्त्य श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं। 

खुशी कपूर 

लिस्ट में अगला नाम दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का है। उनका भी बॉलीवुड करियर जल्द शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो खुशी भी सुहाना और अगस्त्य के साथ ‘द आर्चीज’ फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। यानी इस फिल्म से एक साथ 3 स्टार किड्स का डेब्यू हो सकता है। 

शनाया कपूर 

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की भी बॉलीवुड में एंट्री हो सकती हैं। शनाया धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) के बैनर तले बन रही फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है, लेकिन खबरों की मानें तो मूवी के लिए शनाया जुलाई 2021 से ही शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। 

पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड की दुनिया में जल्द रखने की तैयारी में हैं। हाल ही में पलक की म्यूजिक एल्बम बिजली आई थी, जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। पलक बॉलीवुड में  विवेक ओबेरॉय के साथ रोज़ी: द सैफरन चैप्टर से डेब्यू करेंगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds