बड़े पर्दे पर दिखेगी नंबर-1 कॉमेडियन की जर्नी, Kapil Sharma की कहानी पर बन रही बायोपिक, जानिए डिटेल्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश के नंबर-1 कॉमेडिन माने जाने वाले कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके हर घर में पहचाना जाता हैं। शानदार कॉमेडी से कपिल ने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। लेकिन कपिल का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। इस दौरान कई स्ट्रग्ल का सामना किया। कई उतार चढ़ाव देखें। 

कपिल शर्मा की यही कहानी अब लोगों को जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। जी हां, कॉमेडियन कपिल शर्मा पर फिल्म बनने जा रही है। मूवी का नाम होगा फनकार, जिसमें कपिल शर्मा की जर्नी को दिखाया जाएगा। 

प्रोड्यूसर महावीर जेन ने कपिल शर्मा की बायोपिक की अनांउसमेंट की है। लायका प्रोडक्शन्स के अंतर्गत ये फिल्म बनेगी। मूवी के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा होंगे, जो पहले ‘फुक्रे’ भी डायरेक्टर कर चुके हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने इसको लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘कपिल शर्मा पर बायोपिक बनने वाली है, जिसे फुक्रे के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित करेंगे। इसकी घोषणा हो चुकी है। फिल्म का नाम फनकार होगा। महावीर जैन इसका प्रोडक्शन संभालेंगे।’

वहीं डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने फिल्म को लेकर कहा कि भारत के सबसे चहेते फनकार, कपिल शर्मा की कहानी हम ऑडियन्स के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। उम्मीद करते हैं कि ये कहानी दर्शकों को पसंद आएगी।

एक ओर जहां कपिल शर्मा की जर्नी पर मूवी बनने की तैयारी हो रही है। तो दूसरी ओर कॉमेडियन जल्द ही OTT की दुनिया में भी एंट्री करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर शो आने वाला है, जिसका नाम ‘कपिल शर्माः आय एम नॉट डन येट’ है। ये शो 28 जनवरी को प्रीमियर होगा, जिसमें कपिल लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds