'लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन…' कांग्रेस के कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 14 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने का सिलसिला शुरू हो गया। बीते दिन गुरुवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 145 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। 

कांग्रेस इस बार चुनावों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ मैदान में उतरी है। इसका असर कांग्रेस की पहली लिस्ट पर भी देखने को मिला। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। 

लेकिन अब ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा दिए है। डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को डा. प्रियंका मौर्य ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी, क्योंकि मैं OBC थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में धांधली चलने का आरोप लगाया और कहा कि इसके खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं।

इसके अलावा एक चैनल से बातचीत में प्रियंका मौर्य ने ये भी कहा कि कैंपेन सिर्फ एक धांधली थीं। लोग बोलेंगे कि टिकट नहीं मिला इसलिए मैं ऐसा कर रही हूं। जांच करो और फिर बोले। 

प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाए हैं कि घूस नहीं देने की वजह से उन्हें सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिला। बता दें कि कांग्रेस ने इस सीट से रुद्र दमन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि प्रियंका मौर्य कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन का अहम हिस्सा रही हैं। वो कैंपेन के पोस्टर में सबसे आगे दिखती हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने जो महिला घोषणा पत्र जारी किया, उसमें भी प्रियंका पोस्टर गर्ल थीं। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से वो कांग्रेस प्रत्याशी होगी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद अब वो गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds