अपने नए गाने को लेकर क्यों बुरी तरह ट्रोल हो गए गोविंदा? लोग बोले- ये 2022 है…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 13 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज और डांस स्टाइल के लिए मशहूर गोविंदा (Govinda) लाइमलाइट में है। इस बार गोविंदा किसी फिल्म को लेकर सुर्खियों में नहीं आए, बल्कि उनका एक नया सॉन्ग (Govinda New Song) आया है, हैलो नाम है। गोविंदा का ये नया म्यूजिक वीडियो (Govinda Music Video चर्चाओं में बना हुआ है, लेकिन इसकी भी वजह अलग है। क्योंकि लोग उनके इस गाने को लेकर गोविंदा को जमकर ट्रोल (Govinda Trolled) करते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में गोविंदा 90 के दौर के अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन लगता है कि लोगों का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा। इसलिए ही गोविंदा ने अपने इस नए गाने को लेकर बुरी तरह से ट्रोल होते हुए दिख रहा है। 

दरअसल, कुछ समय पहले गोविंदा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसमें वो अपनी डांस के साथ साथ गायिका का भी जौहर दिखाने की कोशिश कर रहे है। इससे पहले गोविंदा अपने चैनल पर दो गाने ‘चश्मा चढ़ा के’ और ‘टिप टिप पानी’ रिलीज किया था। अब उनका एक और गाना हैलो आया है, जिसमें गोविंदा एक्ट्रेस निशा शर्मा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 

गोविंदा ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा तीसरा गाना हैलो मेरे यूट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हो गया है। उम्मीद है आपको ये गाना पसंद आएगा।

उनके इस सॉन्ग पर लोग तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि लोगों को उनका ये गाना पसंद नहीं आ रहा। एक शख्स ने गाने के नीचे कमेंट बॉक्स में लिखा- ‘मुझे गोविंदा सर से बहुत प्यार है, लेकिन मैं उनका सच्चा फैन नहीं होगा अगर ये कहूंगा कि ये गाना शानदार है। क्योंकि 90’s का दौर कबका चला गया।’

वहीं कई लोग गाने को बकवास बताते नजर आ रहे हैं, तो कुछ कमेंट कर ये भी लिख रहे हैं कि क्यों आप अपना खुद मजाक बनवा रहे हो। एक अन्य यूजर ने कहा- क्यों अपने गोल्डन एरा में अपनी कमाई हुई इज्जत पर खुद ही पानी फेर रहे हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बद से बदतर होते जा रहे हैं। इतना सारा एक्टिंग टैलेंट होने के कारण ये बंदा अपने आपको भूल गया है। एक यूजर ने सलाह दी कि प्लीज ये सब मत करो। हम 90 में 2022 में जी रहे हैं।

बता दें कि गोविंदा का ये नया गाना 11 जनवरी को आया है। म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन, स्टोरी-स्क्रीनप्ले, सिंगिंग, लिरिक्स राइटिंग सबकुछ गोविंदा ने किया है। यूट्यूब पर गोविंदा रॉयल्स चैनल पर इसे अपलोड किया गया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds